सोनू सूद ने जवाब दिया- अब्दुल भाई से कहना.. भाभी और बच्चा दोनों आ रहे हैं

Webdunia
मंगलवार, 2 जून 2020 (15:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) काम ही इन दिनों ऐसा कर रहे हैं कि लगातार चर्चा में बने हैं। कई अप्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान वे उनके घर पहुंचा चुके हैं जो कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण फंस गए थे। 
 
सोनू की मदद देख लोग अब ट्विटर के जरिये लोग सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से मदद मांग रहे हैं। हाल ही में राज चौरसिया ने अपने दोस्त के लिए सोनू से मदद मांगी। 
 
उसने ट्वीट किया "सोनू भाई, कुर्ला मुंबई से मेरे एक फ्रैंड हैं अब्दुल हकीम अंसारी, वाइफ और एक बच्चा भी है वह यूपी के गोरखपुर जाना चाहते हैं। काम बंद होने की वजह से मुंबई में फंस गए हैं। इससे वह काफी परेशान हैं।  आपकी तरफ से कुछ हेल्प हो सकती है तो कृपया इनकी मदद कीजिए।" उसने फंसे हुए शख्स का आधार कार्ड का फोटो भी पोस्ट किया। 

<

अब्दुल भाई से कहना .. भाभी और बच्चा दोनो आ रहें हैं उनके पास। परेशान न हों। https://t.co/nvRn0kJdQX

— sonu sood (@SonuSood) June 2, 2020 >
 
सोनू सूद ने जवाब का देते हुए लिखा, "अब्दुल भाई से कहना... भाभी और बच्चा दोनों आ रहे हैं उनके पास। परेशान न हों।"
 
सोनू सूद के इस जवाब पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर लोग सोनू की सराहना कर रहे हैं। बस के अलावा सोनू ट्रेन के जरिये भी लोगों को उनके घर पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख