Hanuman Chalisa

'स्पाइडर मैन : नो वे होम' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (11:07 IST)
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन : नो वे होम' का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई थी। वहीं अब फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां से 'स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम' खत्म हुई थी।

 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे टॉम हॉलैंड की मुसीबतें शुरू होती हैं जब कुछ पुराने विलेन मानव जाति को नष्ट और उसे मारने आते हैं। इन विलेनों में डॉ ऑक्टोपस, ग्रीन गोब्लिन, इलेक्ट्रो, सैंडमैन और द लिज़र्ड शामिल हैं।
 
टॉम हॉलैंड ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, हमने ट्रेलर को फैंस के एक थिएटर में लॉन्च किया और जो रिएक्शन हमें मिला वो काफी शानदार था। थैंक्यू मुझे सपोर्ट करने के लिए मेरे पूरे स्पाइडर मैन करियर में। आपका प्यार और सपोर्ट मुझे खुद पर और विश्वास दिलाता है। मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा. ये फिल्म आपके लिए है और मुझे आशा है कि ये फिल्म आपको भी उतना मजा देगी जितना मुझे दिया. आप सभी को बहुत प्यार।
 
'स्पाइडर मैन : नो वे होम' भारत में 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टॉम हॉलैंड और जेंडाया की हिट जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म हिन्दी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
 
बता दें कि 'स्पाइडर मैन : नो वे होम' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जोन फेवर्यू, जैकब बैटलोन और मरीसा टोमई की मुख्य भूमिका है। इसका निर्देशन जॉन वॉट्स ने किया है। इसे क्रिस मैक्केना और एरिक सोमर्स ने लिखा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गद्दी की जंग फिर होगी शुरू, 'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू का फर्स्ट लुक

'तारक मेहता' के बाघा पर टूटा दुखों का पहाड़, तन्मय वेकारिया के पिता का निधन

'दुल्हनिया ले आएगी' का फर्स्ट लुक रिलीज, हटके अंदाज में दिखीं खुशाली कुमार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आएगा 10 साल का महा-लीप, जेल से लौटेंगी तुलसी

रोनाल्डो, नेमार और ड्रेक जैसे खास लोगों की लिस्ट में शामिल हुईं उर्वशी रौतेला, खरीदीं 90 करोड़ की दो बुगाटी टर्बिलॉन हाइपरकार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख