dipawali

इस वजह से हमेशा व्हाइट कलर के कपड़े पहनती हैं सिमी ग्रेवाल

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (11:13 IST)
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा सिमी ग्रेवाल 17 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सिमी ने 60 और 70 के दशक की कई अहम फिल्मों में काम किया। सिमी ने दो बदन, साथी, मेरा नाम जोकर, सिद्धार्थ, कर्ज जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं।
 
सिमी ग्रेवाल का फेवरेट कलर व्हाइट है। जैसे-जैसे उन्होंने अपने करियर में आगे बढ़ना शुरू किया, वैसे-वैसे सफेद रंग के लिए उनका प्यार और गहराता गया। वह अक्सर व्हाइट कपड़ों में ही स्पॉट होती हैं।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
साल 2018 में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने व्हाइट कलर के लिए अपने प्यार के बारे में खुलासा किया था। उन्होने कहा था, जब मैं सफेद पहनती हूं तो मुझे अच्छा लगता है. यह मेरे लिए खुशी का रंग है। अगर मैं दस साल बाद मेरी एक तस्वीर देखूं, तो वह पुरानी नहीं दिखनी चाहिए, फोटोज क्लासिक होनी चाहिए।
 
एक अन्य इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने इस बात का भी खुलासा‍ किया था कि उनकी अलमारी में सफेद कपड़े ही रखे हुए हैं। सिमी ने कहा था, मुझे सफेद रंग पसंद है। जब मैं छोटी थी तब से मेरी पसंदीदा पार्टी के कपड़े हमेशा सफेद होते थे।
 
बता दें कि सिमी ग्रेवाल की पहली फिल्म 1962 में 'टार्जन गोज टू इंडिया' थी। यह एक हॉलीवुड फिल्म थी, लेकिन इसे भारत में ही शूट किया गया था। इस फिल्म में सिमी के साथ फिरोज खान भी थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या सलमान खान ने रजत बेदी को 'राधे' से कर दिया था बाहर? एक्टर ने बताई सच्चाई

Bigg Boss 19 : सलमान खान के निशाने पर आईं दीपक चाहर की बहन मालती, भद्दी लैंग्वेज यूज करने पर लगाई क्लास

दंगल गर्ल जायरा वसीम शादी के बंधन में बंधीं, 2019 में शोबिज की दुनिया को कह चुकी हैं अलविदा

बचपन में नीना गुप्ता का डॉक्टर और टेलर ने किया था शोषण, इस वजह से मां को नहीं बताया

कभी रेलवे ड्राइवर बनना चाहते थे ओमपुरी, बचपन में लगा था चोरी का इल्जाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख