Biodata Maker

IFFI में इंडियन पैनोरमा में शामिल हुई द बंगाल फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री बोले- सच्चाई को मिलता है सम्मान

WD Entertainment Desk
शनिवार, 8 नवंबर 2025 (12:04 IST)
विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्सऐ सिनेमाघरों में आई और भारतीय सिनेमा की सबसे साहसी फिल्मों में से एक साबित हुई। फिल्म बिना किसी रुकावट के अतीत और वर्तमान के बीच झूलती है और 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे की भयावह सच्चाइयों को उजागर करती है।
 
देशभर में चर्चाओं का विषय बन चुकी इस फिल्म को शुरू में लगी रोक के बाद पश्चिम बंगाल में भी रिलीज़ मिली, जो एक मजबूत और महत्वपूर्ण कहानी की ताकत को दर्शाता है। अब, इस फिल्म ने अपनी यात्रा में एक और उपलब्धि जोड़ दी है और इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के इंडियन पैनोरमा में चुना गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

फिल्म के इंडियन पैनोरमा में चुने जाने पर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, द बंगाल फाइल्स का इंडियन पैनोरमा में चयन सिर्फ एक सम्मान नहीं है, यह याद दिलाता है कि सच्चाई का भारतीय सिनेमा में अभी भी स्थान है। यह फिल्म राजनीति से नहीं, बल्कि दर्द से बनाई गई है; शोर से नहीं, बल्कि खामोशी से। मैं यह सम्मान हर उस कलाकार को समर्पित करता हूं जो ऐसी कहानियां बताने की हिम्मत करता है जो शक्तिशाली को असहज और आवाज़हीन को दिखाई दें।
 
द बंगाल फाइल्स के लेखक और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं, जबकि निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस की प्रस्तुति में बनी है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

लेपर्ड प्रिंट मिनी ड्रेस में पलक तिवारी का बोल्ड अंदाज, सुपर सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

अगले जन्म गोविंदा की पत्नी नहीं बनना चाहतीं सुनीता आहूजा, बोलीं- वो अच्छे बेटे हैं लेकिन...

'बिग बॉस 16' में भाडे का पति लेकर पहुंचीं थीं राखी सावंत, बोलीं- रितेश ने 3 करोड़ रुपए दिए थे

7 दिन बाद #GlobeTrotter इवेंट में मिलेगी राजामौली और महेश बाबू की मेगा प्रोजेक्ट SSMB 29 की झलक

रितिक रोशन ने की फरहान अख्तर की 120 बहादुर के ट्रेलर की तारीफ, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख