जब सरोज खान ने मार दिया था शाहरुख खान को थप्पड़, दी थी यह सलाह

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (10:37 IST)
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है। उन्होंने अपने डांस से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। इंडस्ट्री में उन्हें 'मास्टरजी' कहकर बुलाया जाता था। 3 जुलाई को सरोज खान की पांचवीं पुण्यतिथि है। 
 
क्या आप जानते हैं सरोज खान, शाहरुख खान को थप्पड़ भी मार चुकी हैं? यह बात खुद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताई थी। हालांकि, मास्टरजी ने किंग खान को प्यार से मारा था और उन्हें सलाह भी दी थी।
 
शाहरुख ने बताया था कि वह अपने शुरुआती दिनों में सरोज खान के साथ काम कर रहे थे। उस वक्त उन्हें 3 शिफ्ट्स में काम करना होता था। इसके चलते उन्होंने कह दिया था कि वह काम करके थक गए हैं। इस बात से नाराज होकर सरोज खान ने उनके गाल पर प्यार से थप्पड़ मारा और उन्हें समझाया कि उन्हें कभी नहीं कहना चाहिए कि काम ज्यादा है। 
 
बता दें कि सरोज खान ने शाहरुख खान को बाहें फैलाते हुए डांस स्टेप सिखाया था जो अभिनेता का सिग्नेचर स्टेप बन गया और उस स्टेप को शाहरुख खान की ज्यादातर फिल्मों में देखा जाता है। सरोज खान ने यह डांस स्टेप शाहरुख खान को फिल्म बाजीगर के टाइट सॉन्ग की शूटिंग के दौरान सिखाया था।
 
सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिहंह था। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। 50 के दशक में सरोज ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया था। महज 13 साल की उम्र में सरोज ने 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी करके इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर से पहले भूमिका चावला थी 'जब वी मेट' के लिए पहली पसंद, बॉबी देओल भी आने वाले थे नजर

सामंथा रुथ प्रभु ने खोली अपनी सबसे बड़ी सच्चाई: ‘हीलिंग, शक्ति और आत्मविश्वास’ की राह प

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, जानिए इस बार कौन-कौन सेलेब्स आएंगे नजर!

डेब्यू सीरीज मंडला मर्डस की सक्सेस पर वाणी कपूर बोलीं- दुनियाभर से मिला प्यार ही सबसे बड़ा इनाम है

शॉर्ट ड्रेस पहन पूल में उतरीं दिशा पाटनी, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख