Dharma Sangrah

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

WD Entertainment Desk
सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (17:22 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था। उस वक्त वह महज 18 साल की थीं। प्रियंका ने बीते दिनों एक वीडियो शेयर कर अपने उन खास पलों को याद किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी मां ने एक टिपिकल इंडियन मां की तरह उनसे एक बात कही थी। 
 
प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “मिस वर्ल्ड 2000…। मैं उस समय 18 साल की हुई थी और मैं मिस वर्ल्ड बन गई। स्टेज पर भीड़ के बाद जब मैं अपने माता-पिता से मिली तो पहली चीज जो मेरी मां ने कही वह थी- अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?”
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वीडियो में मिस वर्ल्ड का टाइटल जीतने के बाद प्रियंका इमोशनल होती नजर आती हैं। वह रनरअप्स के गले मिलती हैं और उन्हें क्राउन पहनाया जाता है। 20 साल बाद प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा उस दिन के बारे में बातें करते नजर आते हैं।
 
प्रियंका वीडियो में अपनी मां मधु चोपड़ा से पूछती हैं क्या उन्हें वो दिन याद है। तो उनकी मां कहती हैं- “पहले रनर-अप की अनाउंसमेंट होती है और फिर मिस वर्ल्ड हैं मिस इंडिया प्रियंका चोपड़ा। हम दोनों तो कुर्सी पर कहीं छुप से गए थे क्योंकि सभी इंडियन्स खड़े होकर ताली बजाने लगे थे।”
 
वीडियो में प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी नजर आते हैं। वह उस दिन को याद करते हुए बताते हैं- “मैं उस समय 11-12 साल का था लेकिन मेरी मिक्स भावनाएं थी। एक तरफ मैं बहुत खुश था कि मेरी बहन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है दूसरे ही पल मुझे याद आया कि मैं आगे की पढ़ाई के लिए मुझे यूएस जाना पड़ेगा।”
 
प्रियंका की मां ने बताया, जब मैंने उसे जीतने के बाद गले लगाया तो मेरी आंखों में आंसू थे। मैं सिर्फ उसे गले लगाना चाहती थी और जब मैं उसे गले मिली तो मैंने सबसे अजीब बात कही- अब तुम्हार पढ़ाई की क्या होगा। इसके बाद दोनों जोर से हंस पड़ीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

AskSRK सेशन : शाहरुख खान ने फैन को दी लड़की पटाने की टिप्स, सलमान खान के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आनेवाला है बड़ा लीप, स्मृति ईरानी रहेंगी शो का हिस्सा!

लाइमलाइट से दूर शाइनी अहूजा विदेश में बेच रहे कपड़े, रेप के आरोप ने खत्म कर दिया था करियर

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा अस्पताल में भर्ती, दौड़े-दौड़े मां को देखने पहुंचीं एक्ट्रेस

Impostor Syndrome से पीड़ित हैं अनन्या पांडे, बताया क्या होता है इस बीमारी में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख