Festival Posters

जायेद खान ने जनेऊ पहनकर मां जरीन खान को दी मुखाग्नि, क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार?

WD Entertainment Desk
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का 7 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। जरीन अपने पीछे पति संजय खान और बच्चों सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायेद खान को छोड़ गई हैं। 
 
जरीन खान के अंतिम संस्कार में कई सेलेब्स पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। जरीना खान के अंतिम संस्कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। जायेद खान ने जनेऊ पहनकर अपनी मां को मुखाग्नि दी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऐसे में कई यूजर्स के मन में सवाल उठा कि आखिर संजय खान की पत्नी का अंतिम संस्कार हिदू रीति-रिवाज से क्यों किया गया? दरअसल, जरीन खान शादी से पहले हिंदू थीं। उनका असली नाम जरीन कतरक था। शादी के बाद भी जरीन ने अपना धर्म नहीं बदला था। ऐसे में परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई भी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार ही दी। 
 
1944 में बेंगलुरु में जन्मीं जरीन भारतीय एक्ट्रेस, इंटीरियर डिजाइनर और कुकबुक की राइटर थीं। उन्होंने 1963 में फिल्म 'तेरे घर के सामने' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपनी खूबसूरती और शांत स्वभाव के लिए जानी जाने वाली जरीन ने भारत को फैशन इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। 
 
जरीन खान अपने ऑन-स्क्रीन काम के अलावा एक्टर-डायरेक्टर संजय खान से शादी के बाद भी खूब चर्चा में रही हैं। एक्टिंग डेब्यू के तीन साल बाद 1966 में उन्होंने संजय खान संग शादी रचा ली थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

उर्मिला मातोंडकर-आमिर खान की कल्ट फिल्म 'रंगीला' सिनेमाघरों में दोबारा देने जा रही दस्तक, ट्रेलर हुआ रिलीज

फेमस साउथ एक्टर अभिनय किंगर का निधन, 44 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Dharmendra health update: क्या वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं धर्मेंद्र? जानिए किस वजह से हुए अस्पताल में भर्ती

प्रभास की स्पिरिट से नानी की द पैराडाइज तक, देखिए 2026 में भारतीय सिनेमा का ग्लोबल सफर

'धुरंधर' से संजय दत्त का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख