मुंबई सागा में गुंडा राज और वसूली का बोलबाला, जॉन बनाम इमरान का धमाकेदार एक्शन

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (06:39 IST)
निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता, संगीता अहिर
निर्देशक : संजय गुप्ता
कलाकार : जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, महेश मांजरेकर, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल
रिलीज डेट : 19 मार्च 2021 
 
क्राइम थ्रिलर मूवी मुंबई सागा का ट्रेलर 26 फरवरी को रिलीज हुआ। ट्रेलर में जबदरस्त एक्शन देखने को मिल रहा जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं मूवी पॉवर पैक्ड है। फिल्म में कई नामी कलाकार हैं। इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। रोहित रॉय, अंजना सुखानी, महेश मांजरेकर, प्रतीक बब्बर, समीर सोनी, अमोल गुप्ते और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार भी फिल्म में है। 


 
संजय गुप्ता की एक और एक्शन मूवी 
फिल्म को संजय गुप्ता ने लिखा और निर्देशित किया है। निर्माता और पटकथा लेखक संजय गुप्ता अपनी फिल्म आतिश [1994], कांटे [2002], ज़िंदा [2006], शूटआउट एट लोखंडवाला [2007], शूटआउट एट वडाला [2013], जज़्बा [2015], काबिल [2017] जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी शैली ज़्यादातर एक्शन क्राइम थ्रिलर होती हैं। मुंबई सागा का निर्माण टी-सीरीज़ और व्हाइट फेदर फिल्म्स ने किया है। 


 
क्या है कहानी? 
फिल्म की कहानी असली घटनाओं से प्रेरित है और पात्र काल्पनिक हैं। फिल्म 1980 और 90 के दशक में सेट की गई है। फिल्म बॉम्बे का मुम्बई में रूपांतरण दिखाती है। बॉम्बे में उस समय प्रचलित गुंडा राज और वसूली का बोलबाला था, जिसे मूवी में दिखाया गया है। यह फिल्म उस दौर की है जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड का शासन था। जॉन अब्राहम, अमर्त्य राव की भूमिका में हैं, जो कि एक गैंगस्टर है, जो मुंबई की सड़कों से उठा है। वहीं इमरान हाशमी एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं जिनका मकसद है अमर्त्य राव को रोकना और मारना। 


 
कोविड19 ने पहुंचाया नुकसान 
अगस्त 2019 में 'मुंबई सागा' हुई और मार्च 2020 में शूटिंग COVID-19 महामारी के कारण रूक गई, जो जून 2020 में फिर शुरू हुई। अक्टूबर 2020 में यह फिल्म पूरी हुई और अब रिलीज के लिए तैयार है। यह एक्शन क्राइम 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जो COVID-19 कि इस स्थिति में बड़ी बात है।  
 
यह थिएटर मालिकों के लिए एक राहत कि खबर है जिनका कोविड-19 के कारण काफी नुसकान हुआ है। 'मुंबई सागा' मल्टीस्टारर फिल्म है और संभव है कि इस फिल्म के जरिये सिनेमाघरों में रौनक लौटेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

राजकुमार राव ने की गजगामिनी वॉक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

लू लगने के बाद अब कैसी है शाहरुख खान की हालत? मैनेजर पूजा ददलानी ने दिया हेल्थ अपडेट

ऑनस्क्रीन क्रिकेटर बनने के लिए जाह्नवी कपूर ने की कड़ी मेहनत, आईपीएल टीम के साथ करती थीं प्रैक्टिस

भाबीजी घर पर हैं फेम फिरोज खान का निधन, अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के रूप में बनाई थी पहचान

वेब सीरीज पंचायत को मिले जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स पर नीना गुप्ता ने जताई खुशी

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख