अब छत्तीसगढ़ में पुलिस ने चलाईं कांग्रेसियों पर लाठियां

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (13:59 IST)
रायपुर। चुनावी मौसम शुरू होते ही विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव किया तो पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं।


दरअसल, बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव किया था। इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं।

पूरा हंगामा उस वक्त हुआ जब अग्रवाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दिए बयान का विरोध करते हुए मंत्री के बंगले का घेराव किया गया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के लिए राज्य के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मध्यप्रदेश के सतना में भी मुख्‍यमंत्री की सभा का विरोध कर रहे सपाक्स और सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई थीं। शिवराज ने यहां पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शिरकत की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी

LIVE: साबरमती आश्रम में बेहोश हुए पी. चिदंबरम

सुशांत सिंह राजपूत केस की सच्चाई से CBI ने उठाया पर्दा

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

अगला लेख