Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ : मतदान से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, थामेंगे भाजपा का हाथ

Webdunia
रविवार, 11 नवंबर 2018 (23:42 IST)
छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष घनाराम साहू ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे सोमवार को अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।
 
साहू ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और सांसद ताम्रध्वज साहू पर प्रताड़ित करने और साहू समाज को उपेक्षित करने का आरोप लगाया है।
 
पत्र में साहू ने लिखा कि वे पांच साल से पार्टी के उपाध्यक्ष है, लेकिन उनकी कोई पूछपरख नहीं होती, ना ही उन्हें कोई जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण से एक महिला प्रत्याशी का बी फार्म काटकर खुद उनकी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। घनाराम साहू ने कहा कि चुनाव के दौरान उनकी उपेक्षा की जा रही है और इस कारण वे कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं।
 
साहू ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पीसीसी अध्यक्ष को पोस्ट से भेजा है और उसकी एक प्रति सीएम हाउस को भी भेजी है। साहू सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख