Hanuman Chalisa

क्रिसमस स्पेशल स्टोरी : क्रिसमस पर शुभ संदेश, गिफ्ट और बधाई

Webdunia
शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (11:14 IST)
Christmas Special Story: क्रिसमस आते ही बधाइयां, शुभ संदेश और गिफ्ट लेन-देन का सिलसिला शुरू हो जाता है। बड़ा दिन यानी क्रिसमस पर्व पर 15 दिन पहले से ही नाते-रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों की ओर से हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस के स्लोगन के साथ बधाइयाँ मिलनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में पूरा दिसबर माह ही क्रिसमस के माहौल से लवरेज नजर आता है।
 
 
यीशु जीवन का चित्रण : बधाई कार्डों में स्लोगन के अलावा प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित कई घटनाओं को भी दिखाया गया है। बाजार में क्रिसमस कार्डों में बालक यीशु और उनके पास माता मरियम और जोसेफ की तस्वीरों वाले कार्ड खासतौर पर विभिन्न वैराइटी में उपलब्ध हैं।
 
बदल रहे हैं स्लोगन : आज से कई साल पहले बाजार में हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस के कार्ड बहुतायत में होते थे, वहीं धीरे-धीरे इसमें अब बदलाव आ गया है। कार्ड में बाइबिल के संदेश और शुभकामनाएं होती हैं। शुभकामनाओं का अंदाज अब शायराना होता है। इसके अलावा संतों के संदेश मुख्य रूप से लिखे होते हैं। इनके माध्यम से लोग अपने मन की बात लिखकर भेजने लगे हैं। रेडिमेड कार्डों में भी ऐसे ही स्लोगन खोजे जा रहे हैं, जो उनकी परिस्थतियों से रू-ब-रू कराते हैं। जिससे कार्ड न केवल क्रिसमस की शुभकामनाएं दें, बल्कि पढ़ने वाले के जीवन में बदलाव ला सकें।
 
हैंडमेड कार्ड का आकर्षण : आजकल रेडिमेड कार्ड से ज्यादा हैंडमेड कार्ड का आकर्षण भी देखने में आ रहा है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग रेडिमेड कार्ड के बदले हैंडमेड कार्ड को अधिक प्राथमिकता देते हैं। कार्ड भेजने के बजाए संदेश को विशेष तरजीह देते हैं। पर्व कोई भी हो स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कान्वेंट आदि में हाथ से कार्ड बनाने को अहमियत दी जाती है। ऐसे कार्डों को बनाने के लिए पेंटिंग का उपयोग भी किया जाता है, पेंटिंग वाले क्रिसमस कार्ड लोगों को बहुत लुभाते हैं। यह गुलाब की सूखी पत्तियों से भी बनाए जाते हैं।
 
ई-कार्ड का चलन : वर्तमान समय में पूरा विश्व एक गाँव बनता जा रहा है। इसमें कम्प्यूटर की अहम भूमिका है। पल भर में ई-ग्रिटिंग्स के माध्यम से विदेश में बैठे व्यक्ति को शुभकामनाएं भेजी जा सकती हैं। वहीं इससे कार्ड खरीदने से लेकर भेजने और संबंधित को मिलने तक का वक्त की बचत भी हो जाती है, इसलिए आजकल ई-कार्ड व ग्रीटिंग्स का चलन बढ़ता जा रहा है।
 
झालर कार्ड की धूम : क्रिसमस कार्डों में एक झालरनुमा कार्ड भी है। इसमें लिखा हैप्पी क्रिसमस और छोटे-छोटे घुंघरू काफी आकर्षक हैं। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे कार्ड हैं जिनमें थिंकिंग ऑफ यू, मेरी क्रिसमस, क्रिसमस का पर्व आए, खुशियों की सौगात लाए जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं। स्लेज खींचते रेनडियर और उन पर सवाल सांता क्लॉज वाले रंगबिरंगे कार्ड भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा क्रिसमस गिफ्ट, प्रभु यीशु की चित्रकृतियाँ, सांता क्लॉज की टोपी, सजावटी सामग्री और केक की बिक्री होने लगी है।
 
रंग-रूप वाले क्रिसमस ट्री : क्रिसमस पर्व के मद्देनजर बाजारों में कई तरह के रंग रूप वाले क्रिसमस ट्री उपलब्ध है। जो आकर्षण का केंद्र बने है। प्रभु यीशू के जन्मदिन पर क्रिसम‍स ट्री का बहुत महत्व होता है। ट्री पर अलग-अलग तरीकों से सजावट करके उन्हें और आकर्षक बनाया जाता है।
 
- वेबदुनिया
क्रिसमस शुभकामना संदेश 
 
1. खुदा से क्या मांगू तुम्हारे वास्ते,
सदा खुशियां हो तुम्हारे रास्ते,
हंसी तुम्हारे चेहरे पर रहे कुछ इस तरह,
खुशबू फूल का साथ निभाए जिस तरह !
Merry Christmas 2021
2. चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है,
और तारों ने आसमां को सजाया है,
लेकर तौफा अमन और प्यार का,
देखो स्वर्ग से कोई फरिश्ता आया है..
Merry Christmas
3.क्रिसमस 2021 आए बन कर उजाला,
खुल जाए आप की किस्मत का ताला,
हमेशा तुम पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,
बस इतनी सी दुआ करता हैं आपको ये चाहने वाला
Merry Christmas
4.ना कार्ड भेज रहा हूं,
ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्‍चे दिल से में आपको,
क्रिसमस और नव वर्ष की,
शुभकामनाएं भेज रहा हूं।
5.प्रभु यीशु के पवित्र पर्व,
क्रिसमस की आप सभी को बधाई,
परमेश्वर की पवित्र मार्ग का,
अनुसरण करें वो सदैव साथ है,
अपने बंदों के सिर पर उसका हमेशा हाथ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

Phalgun Festivals List 2026 : हिंदू कैलेंडर का अंतिम माह, फाल्गुन मास, जानिए इसका महत्व और व्रत त्योहारों की लिस्ट

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब रहेगा, भारत में सूतककाल का समय क्या है?

मकर राशि में त्रिग्रही योग से बने रुचक और आदित्य मंगल योग, 4 राशियों की किस्मत चमकाएंगे

February 2026 Festivals: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

सभी देखें

धर्म संसार

06 February Birthday: आपको 6 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में रहस्यमयी Chyren कौन है? जानिए पूरी सच्चाई

मंगल 2027 तक नरेंद्र मोदी को देगा मजबूती, इसके बाद इस नेता का होगा उदय

अगला लेख