khatu shyam baba

इंदौर में Corona विस्फोट, रेकॉर्ड 153 नए मरीज सामने आए, सोमवार से पूरी खुलेंगी दुकानें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 जुलाई 2020 (02:13 IST)
इंदौर। शुक्रवार को शहर में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का विस्फोट हुआ और रेकॉर्ड 153 नए मरीज सामने आए। यह संख्या अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जिला कलेक्टर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि इंदौर में 400 मरीज आएं, तब भी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। शहर में लगातार चौथे दिन सिर्फ 1 मरीज की ही मौत हुई। खुशी की खबर यह है कि सोमवार से क्षेत्र क्रमांक 2 में आने वाली सभी दुकानें (लेफ्ट और राइट) खुल जाएंगी। ये दुकानें सुबह से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी।
 
इंदौर में 153 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6709 पर पहुंच गया है जबकि 1 नई मौत के बाद कुल मृतक संख्या 303 हो गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 1587 टेस्ट किए गए जिसमें से 1399 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 54 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इनकी कुल संख्या 4609 पर पहुंच गई है। 
 
ज्यादा मरीज आने से डरें नहीं : इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यदि शहर में एक दिन में 400 मरीज भी आएं तो लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। इसलिए यदि शहर में डेढ़ सौ मरीज भी एक दिन में आने शुरू हो गए हैं तो लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें कोरोना से बचाव के तमाम इंतजाम उसी तरह से करने है, जैसा कि वे करते आए हैं।
क्षेत्र क्रमांक 2 को मिली बड़ी राहत : मनीष सिंह ने‍ जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के बाद बताया कि क्षेत्र क्रमांक 2 में आने वाले सभी इलाकों में कोरोना मरीजों की घटती संख्या के कारण सोमवार से लेफ्ट और राइट की दुकानों को खोलने का नियम समाप्त किया जा रहा है। अब यहां के दुकानदार सुबह से लेकर रात 8 बजे तक दुकानें खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य क्षेत्र क्रमांक 1 में कोई छूट नहीं दी गई है।
 
रक्षाबंधन पर मिली सौगात : क्षेत्र क्रमांक 2 को रक्षाबंधन के पर्व पर बड़ी सौगात मिली है। मिल क्षेत्र में फुटपाथ पर छोटी दुकान लगाकर सामान बेचने वाले बहुत खुश हैं क्योंकि इन गरीबों को राखी का तोहफा मिल गया है। भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी मिल क्षेत्र से आते हैं, उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारी ठेले और फुटपाथ पर सामान बेचने वालों पर सख्ती नहीं करेंगे। 
 
एक ही परिवार के 9 लोग संक्रमित : तिलक नगर के मोतीमहल में रहने वाले एक ही परिवार के 9 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर संक्रमित स्थान को सील किया। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कर उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि परिवार के इतने सदस्य एक साथ कैसे पॉजिटिव आ गए? 
 
भागीरथपुरा क्षेत्र में 10 मरीज मिले : परदेशीपुरा से लगे हुए भागीरथपुरा क्षेत्र में भी कोरोना के 10 नए मरीज मिले है। यहां रहने वाले कई परिवारों तक कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है। जो 10 नए मरीज मिले हैं वह सभी अलग-अलग परिवारों के हैं। इससे पहले भी यहां कोरोना के कई मरीज मिल चुके है। यह निम्न आय वर्ग की बस्ती है और यहां कोरोना के तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

अगला लेख