suvichar

पंजाब में कांग्रेस के 2 विधायक कोविड-19 से संक्रमित

Webdunia
रविवार, 19 जुलाई 2020 (15:30 IST)
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को बताया कि पंजाब में कांग्रेस के दो विधायक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। सिंह ने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
 
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मेरे सहकर्मी फगवाड़ा के कांग्रेस विधायक बलविंदर धालीवाल और तरण तारण के विधायक डॉ धरमबीर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।‘
 
इसके पहले कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। वह राज्य में संक्रमित पाए जाने वाले पहले मंत्री थे। बाद में मंत्री की पत्नी और बेटे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई।
 

पिछले कुछ दिनों से पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि देखने को मिली है। राज्य में अब तक कोविड-19 के कुल 9,792 मामले सामने आए हैं जिनमें से 246 मरीजों की मौत हो चुकी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : ईरान का पलटवार, यूएई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, शारजाह में तेल टेंकर पर अटैक

गुजरात में गैस की कमी की अफवाहों का सीएम द्वारा खंडन: घबराहट न फैलाने की अपील

अमेरिका-ईरान युद्ध का 15वां दिन: मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर इनाम, LPG संकट से भारत को बड़ी राहत

खर्ग द्वीप पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, ईरान के सैन्य ठिकाने तबाह, तेल को नहीं पहुंचाया नुकसान

ओमान में ईरानी ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 घायल, भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या बताया

अगला लेख