Hanuman Chalisa

आंध्र प्रदेश में Corona के 19981 नए मामले, सिक्किम में भी सामने आए 287 नए संक्रमित

Webdunia
शनिवार, 22 मई 2021 (23:25 IST)
अमरावती। आंध्र प्रदेश में शनिवार सुबह 9 बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से 118 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10 हजार से अधिक हो गई। राज्य में एक दिन में 19,981 और लोग वायरस से संक्रमित पाए गए, वहीं सिक्किम में संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए हैं। एक और व्यक्ति की मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य 0.65 प्रतिशत कोविड-19 मृत्यु दर के साथ देश में 19वें स्थान पर है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में एक दिन में 19,981 और लोग वायरस संक्रमित पाए गए जबकि 18,336 लोग इससे उबरे हैं।
ALSO READ: 10 राज्यों के 54 DM के साथ बैठक में बोले PM मोदी- धूर्त और बहुरूपिया है Coronavirus
राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 15,62,060 हो गई है। 13,41,355 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 10,022 रोगियों की मौत हो चुकी है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,10,683 है। सिक्किम में संक्रमण के 287 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को 12,808 हो गई।
ALSO READ: Coronavirus Live : दिल्ली के अस्पतालों में ब्लैंक फंगस के 197 मामले
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की संक्रमण के चलते मौत होने के बाद मृतकों की तादाद 221 तक पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,194 है। 9,183 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मानसून की धीमी चाल ने बढ़ाई चिंता, कब पहुंचेगा मुंबई? इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

TMC के बाद शिवसेना UBT में बगावत, महुआ मोइत्रा का तंज- सिर्फ 15 करोड़ रुपए? सस्ते में क्यों जा रहे हैं?

LIVE: एकनाथ शिंदे से मिले 6 बागी सांसद, शिवसेना यूबीटी में टूट पर क्या बोले संजय राउत

G7 Summit 2026: मोदी-ट्रंप मिले लेकिन नहीं लगे गले, 16 महीने बाद पहली मुलाकात चर्चा में

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक फैसला, वर्ष 2025-26 में 36 लाख से ज्‍यादा किसानों को 10337 करोड़ की आर्थिक राहत

अगला लेख