Hanuman Chalisa

वैक्सीन लगाने चार्टर्ड प्लेन से दुबई जा रहे भारतीय रसूखदार, खर्च कर रहे 55 लाख रुपये!

Webdunia
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (15:32 IST)
भारत में वैक्‍सीनेशन के बीच अब सरकार ने 1 मई 18 साल के ज्‍यादा उम्र के लोगों के लिए भी वैक्‍सीन लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन इसी बीच एक खबर यह भी है कि भारत के अमीर और रसूखदार लोग वैक्‍सीन लगवाने के लिए दुबई जा रहे हैं।

खबर है कि दुबई का रेजिडेंट वीजा रखने वाले अमीर भारतीय कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए दुबई का रुख कर रहे हैं। दरअसल, यह ट्रेंड मार्च में शुरू हुआ था, जब दुबई ने रेजिडेंट वीजाधारकों को वैक्सीन के लिए रजिस्टर करने की अनुमति दी थी।

भारत के रईस कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स से दुबई जा रहे हैं और इसके लिए 55 लाख रुपये तक खर्च कर रहे हैं। ये लोग वहां फाइजर की वैक्सीन को तरजीह दे रहे हैं, जबकि यूएई में एस्ट्राजेनेका और साइनोफार्म की वैक्सीन भी उपलब्ध है। यूएई में 40 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबि‍क दुबई में वैक्सीन लगा चुके कुछ लोगों और चार्टर ऑपरेटर्स का कहना है कि कुछ लोग वैक्सीन की दो डोज लगाने के लिए दुबई में ही रह रहे हैं जबकि कुछ लोग वहां के दो चक्कर लगा रहे हैं। फाइजर की वैक्सीन की दो डोज के बीच तीन हफ्ते का अंतर है। इस बारे में कुछ लोगों ने नाम न आने की शर्त पर मीड‍िया से बात की है।

वैक्सीन लगाने कि लिए दुबई आने जाने का खर्च 35 लाख रुपये से 55 लाख रुपये है। यह खर्च इससे अधिक भी हो सकता है। यह ऑपरेटर की प्राइस, सिटी ऑफ ओरिजिन, दुबई में रहने की अवधि और नंबर ऑफ पैसेंजर्स पर निर्भर करता है। अमूमन जिन भारतीयों का बिजनस दुबई में रजिस्टर्ड है, उनके पास रेजिडेंट वीजा है। यूएई कुछ प्रोफेशनल कैटगरीज की भी रेजिडेंट वीजा देता है।

मीड‍िया रिपोर्ट के मुताब‍िक दुबई का रेजिडेंट वीजा रखने वाले एक टॉप कॉरपोरेट मैनेजर ने मार्च में दुबई में फाइजर की वैक्सीन लगाई थी। वह भारत में भी वैक्सीन लगाने के पात्र थे, लेकिन उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि फाइजर की वैक्सीन अच्छी तरह जांची परखी है और सुरक्षित है। मैंने और मेरी पत्नी ने एक प्राइवेट जेट लिया और हम दुबई में 20 दिन रहे। सबकुछ सही रहा।'

बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 40 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाया जा रहा है. भारत से दुबई जाने वाले रईस फाइजर की वैक्सीन लगवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात में एस्ट्राजेनेका और साइनोफॉर्म की वैक्सीन भी उपलब्ध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

अगला लेख