Hanuman Chalisa

आठ को छोड़ सभी राज्यों में घटे कोरोना के Active Case

Webdunia
मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (14:10 IST)
नई दिल्ली। देश में आठ राज्यों को छोड़ कर शेष सभी केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के सक्रिय मामलों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
 
देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 6320 और कर्नाटक में 5787 सक्रिय मामले घटे हैं, जबकि हरियाणा, लद्दाख, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना तथा त्रिपुरा में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़कर 91.96 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.48 प्रतिशत तथा सक्रिय मामलों की दर 6.54 प्रतिशत हो गई है। 
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 38,310 नए मामले सामने आए। यह लगातार नौवां दिन है, जब कोविड-19 के 50 हजार के कम मामले सामने आए हैं।
 
इस अवधि में 58,323 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और 490 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 82.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 76.03 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,23,097 लाख लोगों की मृत्यु हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात से 4 नए चेहरों को उतारकर चौंकाया

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

आखिर आत्महत्या क्यों कर रहे हैं भारत में विवाहित पुरुष

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

अगला लेख