Hanuman Chalisa

58 दिन में कोरोना के सबसे कम मामले, लगातार 5वें दिन 20 लाख से कम एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (10:55 IST)
नई दिल्ली। भारत में करीब 2 महीनों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 1,20,529 नए मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 पर पहुंच गए। इससे पहले 7 अप्रैल को देश में 1,15,736 नए मामले दर्ज किए गए थे। 

ALSO READ: फेसबुक ने हटाया PIB का 'वैक्सीन से मौत' से जुड़ा फैक्ट चेक, सरकार नाराज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से 3,380 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या 3,44,082 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार 5वें दिन 20 लाख से कम रही।
 
शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 20,84,421 नमूनों की जांच की गई जिससे देश में अभी तक की गई कुल जांच की संख्या 36,11,74,142 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 5.78 प्रतिशत हो गई है जो लगातार 12वें दिन 10 प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 6.89 प्रतिशत रह गई।
 
आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 15,55,248 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.73 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 23वें दिन संक्रमण के रोज आने वाले नए मामलों से अधिक है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,67,95,549 हो गई।
 
देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.75 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 33,57,713 खुराक शुक्रवार को दी गई। 18-44 आयु समूह के 16,23,602 लोगों को शुक्रवार को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि इसी समूह के 31,217 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख