rashifal-2026

Madhya Pradesh Coronavirus Update : म.प्र में Corona के मामले 32 हजार के नजदीक, आज से 'किल कोरोना' अभियान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (02:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस महामारी के मामले 32 हजार के नजदीक पहुंच रहे हैं। प्रदेश में अच्छी खबर ये भी है कि 22 हजार 271 मरीज कोरोना को हराने में सफल भी हुए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी चिंतित हैं। यही कारण है कि प्रदेश में 'किल कोरोना' का आज से दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। 1 से 14 अगस्त तक प्रदेश में 'संकल्प की चेन जोड़ो, कोरोना की चेन तोड़ो', अभियान चलाया जाएगा।
 
प्रदेश में 838 नए मामले आए : प्रदेश में कोरोना के 838 नए मामले आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31806 तक पहुंच गई है। 614 नए मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। विभिन्न अस्पतालों एवं संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर में 8668 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।
 
सबसे ज्यादा 208 मरीज भोपाल में मिले : भोपाल प्रदेश में कोरोना का गढ़ बनता जा रहा है और उसने इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। भोपाल में 208 नए मरीज मिलें, तो वहीं इंदौर में 112 कोरोना के मामले आए। जबलपुर में 48, ग्वालियर में 39, खरगोन में 47, नीमच में 33, बडवानी में 52, छतरपुर में 20, रीवा में 29, होशंगाबाद में 20, अलीराजपुर में 24, रायसेन में 12, खंडवा में 13, राजगढ़ में 16, विदिश में 12, मंदसौर में 10, दमोह में 16 के साथ ही अन्य जिलों में भी कोरोना के मरीज मिले हैं।
 
प्रदेश में मौत का आंकड़ा 867 पर पहुंचा : दुनिया का सबसे खतरनाक कोरोनावायरस राज्य में अब तक 867 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। 24 घंटों के दौरान 10 नई मौते हुई हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 7 मरीजों ने दम तोड़ा। इंदौर में 1, छतरपुर में 1, अशोकनगर में 1 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। 
सबसे ज्यादा 311 मौतें इंदौर में : प्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में कोरोना से सबसे ज्यादा 311 मौतें हुई हैं। इंदौर के अलावा भोपाल में 176, उज्जैन में 74, सागर में 32, जबलपुर में 27, बुरहानपुर में 24, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 17 लोगों की जान कोरोना ने ली है।
 
'किल कोरोना' अभियान : चिरायु अस्पताल में कोरोना संक्रमण का उपचार करवा रहे मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 'किल कोरोना' अभियान का दूसरा चरण 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जो 14 अगस्त तक चलेगा। इसे नाम दिया गया है 'संकल्प की चेन जोड़ो, कोरोना की चेन तोड़ो'। 
 
मुख्य रूप से जागरूकता अभियान : अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चौहान ने कहा कि यह मुख्य रूप से जागरूकता अभियान है जिसके अंतर्गत अनिवार्य रूप से मास्क लगाने एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा इसके माध्यम से कोरोना के संक्रमण को समाप्त किया जाएगा।
अन्य लॉकडाउन नहीं किए जाएंगे : प्रदेश की अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री ने साफ किया कि अब प्रदेश के किसी भी जिले में पूर्व से घोषित और रविवार के लॉकडाउन के अलावा अन्य लॉकडाउन नहीं किए जा सकेंगे। यदि किसी जिले में अपरिहार्य कारणों से लॉकडाउन की आवश्यकता होती है तो उसे राज्य स्तर से अनुमति प्राप्त करनी होगी। यानी कोई भी कलेक्टर अपनी मर्जी से जिले में लॉकडाउन का फैसला नहीं ले सकेगा।
 
देश में मध्यप्रदेश 15वें स्थान पर आया : कोरोनावायरस के एक्टिव व पॉजिटिव दोनों प्रकरणों में मध्यप्रदेश देश में 15वें स्थान पर आ गया है। 30 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 8454 एक्टिव केस है। प्रदेश में टेस्टिंग निरंतर बढ़ रही है। गत दिवस प्रदेश में 14 हजार 647 सैंपल लिए गए। मुरैना एवं उज्जैन जिलों की स्थितियों में निरंतर सुधार हो रहा है।
 
'एक मास्क-अनेक जिंदगी' : प्रदेश के  नागरिकों में मास्क के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें मास्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक नगरीय निकाय में 1 से 15 अगस्त  'एक मास्क-अनेक जिंदगी' जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नागरिक मास्क का उपयोग कर स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाने के साथ ही इसके संक्रमण के प्रसार को भी रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 
 
देवास को मिला शनिवार और रविवार का तोहफा : देवास के जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने एक आदेश में कहा कि धार्मिक त्योहारों को देखते हुए कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी शासकीय दुकानें, निजी प्रतिष्ठान, पेट्रोल/डीजल पंप दोनों दिन खुले रहेंगे। कोई भी धार्मिक कार्य अथवा जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
 
इंदौर में सब्जी मंडी खोलने का आदेश : इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि 1 अगस्त से चोइथराम और निरंजनपुर सब्जी मंडी खुल जाएंगी। चोइथराम फल, सब्जी, आलू, प्याज मंडी में किसानों के लिए रात 11 बजे से सुबह 8 बजे तक आवागमन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से शहर में ब्यूटी पार्लर और लायब्रेरी भी खोलने की छूट दे दी गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi in Rajya Sabha : मोहब्बत की दुकान' में 'कब्र खुदेगी' के नारे क्यों? विपक्ष के वॉकआउट के बीच पीएम मोदी का राज्यसभा में संबोधन

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

LIVE: राज्यसभा में PM Modi का संबोधन, दुनिया की चुनौतियों का समाधान है भारत

मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत

अगला लेख