Hanuman Chalisa

यूपी में एक बार फिर कोरोना का कहर, 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मिले 1368 नए मरीज

Webdunia
मंगलवार, 30 मार्च 2021 (11:18 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है और 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 1368 नए रोगी मिले हैं। इनमें सिर्फ लखनऊ के 499 केस शामिल है।
 
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 8669 हो गई। पिछले 24 घंटे में 299 मरीज स्वस्थ भी हुए जबकि 5 की मौत हो गई। लखनऊ में अब 2598 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
 
इस दौरान वाराणसी में 75, कानपुर में 53, नोएडा में 46, प्रयागराज में 57, मथुरा में 61, रायबरेली में 48 नए मरीज सामने आये हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 6.13 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 5.97 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
 
राज्य में अब एक्टिव मामले घटकर 97.4 फीसद हो गए हैं। मार्च के पहले हफ्ते में यह 98 प्रतिशत से ज्यादा था। पिछले 24 घंटे में 1.46 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक कुल 3.45 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
 
चिकित्सकों ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के नियम के पालन की अपील की है। उन्होंने इस बारे में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत 24 घंटे में 424 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था बनी मिसाल, डिमांड आपूर्ति में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

ईरान युद्ध पर ट्रंप को अपनी ही संसद में लगा तगड़ा झटका; अब भारत समेत 54 देशों पर लगेगा एक्स्ट्रा टैक्स!

LIVE: दिल्ली में आज से फायर सेफ्टी अभियान, लवकेश बजाज की कोर्ट में पेशी

अगला लेख