Hanuman Chalisa

इंदौर में फिर बढ़े Corona के मामले, CM शिवराज ने दी चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (19:22 IST)
प्रमुख बिंदु
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी के नए मामलों में सिलसिलेवार बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रशासन को आगाह किया। उन्होंने नागरिकों से भी कहा कि महामारी से बचाव को लेकर जरा-सी भी असावधानी की गई, तो परिस्थितियों को बदलने में देर नहीं लगेगी।

ALSO READ: महाराष्ट्र के सोलापुर में कोरोना विस्फोट, 613 बच्चे वायरस की चपेट में
 
चौहान ने ट्वीट किया कि इंदौर जिले में कोविड-19 के 7 नए मामले मिले हैं। मैंने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहां के नागरिकों से भी मैं अनुरोध करता हूँ कि अगर हमने जरा-सी भी असावधानी की, तो परिस्थितियों को बदलने में देर नहीं लगेगी। इसलिए सजग रहें और दिशा-निर्देशों का पालन करते रहें।

ALSO READ: केरल में कोरोना के बढ़ते मामलों ने डराया, 2 दिन का Lockdown
 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 23 जुलाई से 28 जुलाई के बीच इंदौर जिले में हर रोज क्रमश: 1, 2, 2, 3, 3 और 7 नए संक्रमित मिले हैं। चश्मदीदों ने बताया कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर के बाजारों में इन दिनों खासी भीड़ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कई लोगों को मास्क पहनने और शारीरिक दूरी रखने के दिशा-निर्देश तोड़ते देखा जा सकता है।
 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के लगभग 1.53 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इंदौर जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च 2020 से हुई, जब पहले 4 मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख