Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में 7 दिनों से रोज आ रहे हैं 3 हजार से ज्यादा मामले, Lockdown की चेतावनी...

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (10:33 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,663 नए मामले सामने आये तथा 39 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में पिछले 1 हफ्ते से 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोरोना गाइडला‍इंस का पालन नहीं किया गया तो राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लग सकता है। 
 
अधिकारियों के साथ सीएम की बैठक : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में उद्धव ठाकरे ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
 
क्या बोले सीएम : राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी कि यदि लोगों ने सामाजिक दूरी बनाये रखने और मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं किया, तो एक और लॉकडाउन लग सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को इसका फैसला करना है कि वे लॉकडाउन चाहते हैं या कुछ पाबंदी के साथ मुक्त तरीके से रहना चाहते हैं? मास्क पहनें और भीड़-भाड़ करने से बचें अन्यथा फिर से लॉकडाउन का सामना करना पड़ेगा।
 
महाराष्‍ट्र में अब तक 20.71 लाख मामले : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है, लेकिन सुरक्षा मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,71,306 हो गई है जबकि मृतक संख्या बढ़कर 51,591 हो गई है।
 
पिछले बुधवार से, महाराष्ट्र में दैनिक आधार पर 3,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को, राज्य में 4,092 नये मामले सामने आये थे जो कि एक महीने से अधिक समय में एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं।

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले कुछ दिनों में ऐसे जिलों की संख्या में वृद्धि हुई है जहां कोविड-19 रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
 



मुंबई में भी लग सकता है लॉकडाउन : कोरोना के बढ़ते मामले पर चिंता जताते हुए मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि यह चिंता की बात है। ट्रेनों में यात्रा करने वाले ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहनते हैं। अभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए नहीं तो हमें फिर से एक और लॉकडाउन लगाने की नौबत आ जाएगी। ये आपके हाथ में है कि क्या लॉकडाउन फिर से लागू किया जाएगा।
 
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एक फरवरी से यात्रा प्रतिबंधों में छूट दी गई है, जो संख्या में वृद्धि के कारणों में से एक हो सकती है। मंगलवार को 2,700 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, इससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 19,81,408 हो गई। राज्य में संक्रमितों के ठीक होने की दर 95.66 प्रतिशत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात से 4 नए चेहरों को उतारकर चौंकाया

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

अगला लेख