Hanuman Chalisa

सिडनी में बढ़े कोरोना के मामले, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में हो सकता है बड़ा बदलाव

Webdunia
रविवार, 20 दिसंबर 2020 (12:52 IST)
एडीलेड। सिडनी में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) भारत के खिलाफ चल रही चार मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो टेस्ट के स्थलों में अदला बदली करने पर विचार कर सकता है।

सिडनी में 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है जबकि अंतिम मैच 15 जनवरी में ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। सिडनी के उत्तरी समुद्र तटों पर वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेट अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया था।

‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सीए के अनुसार अब भी पहली प्राथमिकता सात से 11 जनवरी के बीच सिडनी में मैच आयोजित करना है लेकिन सिडनी और ब्रिस्बेन के बीच तीसरे और चौथे टेस्ट मैच की अदला बदली शीर्ष विकल्प है।‘ अगर ऐसा होता है तो सिडनी में 15 से 19 जनवरी के बीच श्रृंखला का चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण चोट से उबर रहे आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और तेज गेंदबाज सीन एबोट दोनों ही शनिवार को सिडनी से मेलबर्न चले गये जहां 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (दूसरा टेस्ट) खेला जाना है।

रिपोर्ट के अनुसार एक वैकल्पिक योजना दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच को मेलबर्न में आयोजित करना हो सकती है। भारत पहला टेस्ट मैच आठ विकेट से गंवाने के बाद श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

हाईकोर्ट ने भोजशाला में नमाज पर लगाई रोक, ओवैसी को याद आई बाबरी मस्जिद

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, संसद में बिना बताए करते हैं यात्रा

गुजरात बोर्ड के छात्रों को जल्द मिलेंगी नए डिजाइन वाली मार्कशीट

फर्जी वकीलों पर SC हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत ने जताई नाराजगी, बोले- हजारों काला कोट पहने घूम रहे...

अगला लेख