Hanuman Chalisa

Truth of Indore: हिंदुस्‍तान के सबसे साफ शहर इंदौर का ‘कोरोना सच’

नवीन रांगियाल
जब दुनि‍या के साथ ही देश के कई शहरों में कोरोना वायरस एंट्री कर चुका था और लोग इससे जुझ रहे थे, उस वक्‍त तक हिंदुस्‍तान के सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर में कोरोना संक्रमण का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था।
 
देवी अहिल्‍या की नगरी कहे जाने वाले इंदौर का प‍िछले चार से पांच सालों में ट्रांसफॉर्मेशन सा हो गया है। सफाई में तीन बार अव्‍वल आ चुका शहर चौथी बार भी सफाई में नंबर एक आने के गीत गा रहा है। आलम यह है क‍ि अब गुटखा खाने वाला भी खाली हो चुकी पाउच के प्‍लास्‍टिक को तब तक हाथ और जेब में संभालकर रखता है जब तक क‍ि उसे डस्‍टबीन नहीं म‍िल जाता।

लेक‍िन कोरोना संकट के बीच इंदौर के लोगों का सच सामने आ गया है। एक हफ्ते के भीतर ही कई कोरोना संक्रमण के 19 लोग सामने आ गए अचानक और अब यह आंकड़ा लगातार बढता जा रहा है। इनमें से दो की मौत हो चुकी है।

आखिर क्‍यों हुआ ऐसा और क्‍यों हो रहा है?
यह बात है उस द‍िन की जब प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से घर में रहने की अपील करते हुए जनता कर्फ्यू वाला नया प्रयोग कर रहे थे। पूरे देश में मोदी की अपील का असर हुआ, लोगों ने सुबह से लेकर शाम तक जनता कर्फ्यू का पालन क‍िया। कर्मवीरों के ल‍िए जनता ने ताली और थाली दोनों बजाई। लेक‍िन शाम होते ही इंदौर के पाटनीपुरा और राजवाड़ा पर जो दृश्‍य नजर आए वो बेहद दुखी करने वाले थे।

जहां सोशल डि‍स्‍टेंस‍िंग का पालन करना था वहां इंदौर के कुछ हजार लोग अपने शहर को शर्मसार करते हुए जुलूस के साथ राजवाड़ा और पाटनीपुरा पहुंच गए।

इन दृश्‍यों ने पूरे देश में सबसे साफ शहर इंदौर की तस्‍वीर को न स‍िर्फ धुम‍िल क‍िया बल्‍क‍ि जनता कर्फ्यू की भी धज्‍ज‍ियां उड़ा दी।

इंदौर प्रशासन और पुलि‍स महकमा जनता कर्फ्यू को सख्‍ती से लागू करने में नाकाम रहा।

इधर इसी बीच मध्‍यप्रदेश में सत्‍ता परि‍वर्तन के चलते करीब तीन द‍िनों तक प्रदेश बगैर मुख्‍यमंत्री के रहा, ऐसे में प्रशासन को समझ ही नहीं आया क‍ि आखि‍र क्‍या और कैसे करना है।

इसका नतीजा भी सामने आ चुका है। इसी शनि‍वार को इंदौर कलेक्‍टर लोकेश जाटव और ड‍ीआईजी रुच‍िवर्धन को इंदौर से हटा दि‍या गया है, यह काम शि‍वराज सिंह चौहान के चौथी बार मुख्‍यमंत्री बनने के बाद हुआ। अब मनीष सिंह कलेक्‍टर और हरीनारायण चारी मि‍श्र डीआईजी हैं। यह वही मनीष सिंह हैं ज‍िनके इंदौर कम‍िश्‍नर रहते इंदौर दो बार सफाई में नंबर वन आया था और तीसरी बार उन्‍हीं की योजना पर काम करते हुए नए कम‍िश्‍नर आशीष स‍िंह के स‍िर पर हैट्रि‍क का ताज बंधा।

लेक‍िन तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी, प्रशासन अब तक शहर में कर्फ्यू का सख्‍ती से पालन ही नहीं करवा पा रहा है।

अब कोरोना को लेकर इंदौर अलार्मिंग स्‍टेज पर आ चुका है। कई स्‍थानों से संक्रमण के मरीज मि‍ल रहे हैं। उन इलाकों में लोग प्रशासन को सहयोग नहीं कर रहे हैं, जहां से संक्रमण के ज्‍यादा मरीज सामने आ रहे हैं। 
सबसे ज्‍यादा च‍िंता की बात तो यह है क‍ि ज‍िन दो लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है, उनकी कोई ट्रैवल हि‍स्‍ट्री ही नहीं है। यानी उन्‍हें संक्रमण कहां से लगा इसका सोर्स कि‍सी को नहीं पता है। ऐसे में इंदौर में ज्‍यादा अहत‍ियात और सख्‍ती की जरुरत है।

कोराना के मरीज तो अब भी लगातार सामने आ रहे हैं, लेक‍िन अब कमान नए कलेक्‍टर और डीआईजी के हाथों में है, यह बेहद ज्‍यादा संकट का काल है, इसमें अब इंदौर प्रशासन कैसे इस वि‍पदा से न‍िपटेगा यही सबसे अहम सवाल होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

यूपी में पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर दीदियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

अगला लेख