Festival Posters

Corona Lockdown : पश्चिम बंगाल तक नहीं चलेगी ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन, जानिए वजह...

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (15:41 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बाहर फंसे प्रवासियों को पश्चिम बंगाल पहुंचाने को लेकर जारी विवाद के बीच, रेलवे के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि राज्य तक ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन चलाने के लिए राष्ट्रीय परिवाहक के पास कोई प्रस्ताव नहीं है।
 
भारतीय रेलवे की यह प्रतिक्रिया तृणमूल कांग्रेस के उस बयान के तुरंत बाद आई है जिसमें पार्टी ने कहा कि वह कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और तेलंगाना से प्रवासियों को लाने के लिए आठ ट्रेन चलाने की पहले ही योजना बना चुकी है।
 
रेलवे ने कहा कि उसके पास अब तक उस ट्रेन का भी प्रस्ताव नहीं है जिसके बारे में तृणमूल कांग्रेस दावा कर रही है कि यह ट्रेन शनिवार अपराह्न तीन बजे हैदराबाद से मालदा के लिए रवाना होगी।
 
भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल के लिए अब तक केवल दो ट्रेन तय की हैं, एक राजस्थान से और अन्य केरल से। रेलवे की ओर से इन ट्रेनों के लिए जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक इन ट्रेनों को चलाने के लिए यात्रियों की संख्या की जानकारी के साथ ही दोनों राज्यों से प्रस्ताव प्राप्त होना अब भी बाकी है।
 
अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने शनिवार तक 47 ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है और इनमें से कोई भी पश्चिम बंगाल नहीं जाएगी।
 
तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर यह झूठ बोलने का शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार राज्य तक ट्रेनों को आने की अनुमति नहीं दे रही और कहा कि राज्य ने कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और तेलंगाना से प्रवासियों को लाने के लिए आठ रेलगाड़ियों की योजना पहले से ही बनाई हुई है।
 
शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को शनिवार को पत्र लिखकर कहा कि केंद्र ने दो लाख प्रवासियों को घर लौटने में मदद की है लेकिन उसे राज्य से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिल रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

अगला लेख