सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Webdunia
रविवार, 12 जून 2022 (15:03 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ: लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के 8,000 से ज्यादा मामले, क्या है इन 5 राज्यों का हाल?
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और उसी के चलते उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है।
 
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं तथा अन्य सभी लोगों का कोरोना पीड़ित श्रीमती गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
<

Congress President, Smt. Sonia Gandhi was admitted to Ganga Ram Hospital today owing to Covid related issues. She is stable and will be kept at the hospital for observation.

We thank all the Congress men & women as also all well wishers for their concern and good wishes.

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 12, 2022 >सोनिया गांधी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। दूसरी बार भी उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

उल्लेखनीय है कि नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को समन जारी किया है। कोरोना होने के कारण सोनिया गांधी 8 जून को पेश नहीं हो पाई थीं। अब उन्हें 23 जून की तारीख दी गई है। राहुल गांधी सोमवार को ईडी के समक्ष पेश होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

BJP ने EC से की राहुल गांधी की शिकायत, सैनिकों पर दिया था बयान

Money Laundering Case : अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

अगला लेख