Hanuman Chalisa

भारत में 2 सप्ताह और बढ़ सकता है Lockdown

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (15:31 IST)
नई दिल्ली। भारत में दो सप्ताह के लिए और बढ़ सकता है लॉकडाउन। हालांकि इस पर आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है, लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने ट्‍वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी। 
 
एएनआई ने भी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शनिवार को ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने 
लॉकडाउन बढ़ाने की वकालत की थी, जिस पर केन्द्र सरकार विचार कर रही है। 
 
इस बात की पुष्टि मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने ट्‍वीट कर की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है। उन्होंने का कि भारत की स्थिति विकासशील देशों की तुलना में काफी अच्छी है, क्योंकि हमने लॉकडाउन का फैसला जल्दी ले लिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक में अपने राष्ट्र के नाम संबोधन का हवाला देते हुए कहा कि मैंने अपने संबोधन में कहा था कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग बहुत महत्वपूर्ण है। देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।

उन्होंने कहा कि अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है, जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

इंसाफ मांगता अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविक का परिवार

ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, तेहरान का पलटवार; मिडिल ईस्ट में युद्ध का खतरा बढ़ा

Top News: वेनेजुएला में भूकंप से 920 मौतें, ईरान पर अमेरिकी हमला, हैदराबाद में ट्रंप एवेन्यू

पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी नहीं... आखिर भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है?

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

अगला लेख