Hanuman Chalisa

दुनियाभर में 7 करोड़ से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 15 लाख से ज्यादा की मौत

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (08:35 IST)
वाशिंगटन।  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस दुनिया भर में 7 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका, भारत और ब्राजील शामिल हैं।
 
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से अबतक कुल 70,000,538 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस महामारी से अबतक 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
न्यूयॉर्क में रूसी महावाणिज्य दूतावास बंद : न्यूयॉर्क में रूसी महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि यह कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस वर्ष के अंत तक बंद रहेगा। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में 294,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्राजील में 180,411 लोगों की मौत : ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 646 लोगों की मौत हो गई है जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 180,411 हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान कोरोना के 53,030 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संंख्या बढ़कर 6,834,829 हो गई है। वहीं 77,001 लोगों के रोगमुक्त होने से कुल स्वस्थ्य हुए मरीजों की संंख्या बढ़कर 60.4 लाख हो गई है।

जर्मनी में प्रतिबंध बढ़ाने की तैयारी : बर्लिन के मेयर माइकल मुलर ने कहा कि जर्मन सरकार 20 दिसंबर से कोरोना वायरस से संबंधित क्वारेंटीन उपायों में वृद्धि कर सकती है। मुलर ने कहा, ‘हमने अन्य राज्यों के अपने सहयोगियों के साथ चर्चा में विचार किया कि 20 दिसंबर से क्वारेंटीन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रतिबंध लगाए जाएंगे जिससे हम कह सकते हैं कि खुदरा क्षेत्र निश्चित रूप से बंद रहेगा।‘
 
कोरोना वैक्सीन पर जागरूकता बढ़ाने की अपील: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने दुनिया भर की सरकारों और स्वास्थ्य अधिकारियों से कोविड-19 वैक्सीन के बारे में नागरिकों को अधिक से अधिक जागरूक करने का अनुरोध किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर तंज, चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?

LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी बोले, महिलाएं पंचायत से पार्लियामेंट आना चाहती है

TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या क्या खुलासे हुए

'शहंशाह ने गरीबों की मोहब्बत का उड़ाया मजाक', ओवैसी ने इस तरह किया महिला आरक्षण बिल का विरोध

अगला लेख