Hanuman Chalisa

अनूठी बच्ची का जन्म, शरीर में मौजूद हैं कोरोना वायरस के एंटीबाडीज

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (14:52 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में बाल रोग विशेषज्ञों ने एक ऐसी अनूठी बच्ची के जन्म का दावा किया है जिसके शरीर में नोबेल कोरोना वायरस के एंटीबाडीज हैं। इस तरह का यह पहला मामला है और बच्ची की मां को गर्भावस्था में कोविड-19 का पहला टीका दिया गया था।
 
स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित ईप्रिंट प्रकाशित करने वाली ‘मेडआर्काइव’ पर पोस्ट किए गए अध्ययन के अनुसार बच्ची की मां को गर्भकाल के 36वें सप्ताह में मॉडर्ना का टीका लगा था।
 
इसके तीन सप्ताह बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया और जन्म के तुरंत बाद ही तत्काल उसके रक्त के नमूने लिए गए, जिसमें यह खुलासा हुआ कि बच्ची के रक्त में एंटीबॉडिज है। हालांकि अभी इस अध्ययन की समीक्षा नहीं हुई है।
 
अमेरिका में फ्लोरिडा के अटलांटिक विश्वविद्यालय के सह लेखकों पॉल गिल्बर्ट और चाड रूडनिक ने कहा कि किसी नवजात में एंटीबॉडिज पाए जाने का यह पहला ज्ञात मामला है। मां अपनी बच्ची को लगातार स्तनपान करा रही है और उन्हें तय नियम के अनुसार टीके की दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

PM नरेंद्र मोदी के 'झालमुड़ी' वाले 10 के नोट की मची होड़, 1 लाख तक लगी बोली, दुकानदार देने को नहीं तैयार

भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला, कृषि भूमि का फैक्टर 1 से बढ़ाकर किया 2

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, प्रयागराज में पारा 45.2 डिग्री, IMD का लू अलर्ट

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस हुआ कैंसिल: RBI ने दिए बंद करने के आदेश, ग्राहकों के लिए अहम अपडेट

अगला लेख