rashifal-2026

Rajasthan Coronavirus Update राजस्थान में 1330 नए Corona मामले आए, 12 मरीजों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (02:24 IST)
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan News) में वैश्विक कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के आज 1330 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढ़कर 66 हजार 619 पहुंच गई वही इसके 12 और मरीजों की मौत हो गई। कोरोना राज्य में अब तक 921 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है।
 
अजमेर में 233 नए मरीज मिले : चिकित्सा निदेशालय की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मामले अजमेर में 233 मिले हैं। इसके अलावा राजधानी जयपुर में 202, अलवर में 180, भीलवाड़ा में 106, जोधपुर में 139, बीकानेर में 117, उदयपुर में 82, कोटा में 70 नागौर में 50, बूंदी में 38, श्रीगंगानगर में 29, चित्तौड़गढ़ में 22, प्रतापगढ में 19, दौसा में 14 नए मामले सामने आए है।
 
20 लाख 33 से ज्यादा सैंपल जांचे : राज्य में अब तक 20 लाख 33 हजार 646 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 19 लाख 63 हजार 754 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं जबकि 3273 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकि है तथा 14 हजार 508 एक्टिव मामले हैं।
 
अजमेर में दो कोरोना संक्रमितों की मौत : अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती दो कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो गई। अस्पताल के कोविड-19 प्रभारी डॉ. संजीव माहेश्वरी के अनुसार अस्पताल के आइसोलशन वार्ड में भर्ती अजमेर के पलटन बाजार निवासी 65 वर्षीय वृद्ध और ब्यावर के 65 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इस तरह अजमेर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 65 तक पहुंच गई है।
 
श्रीगंगानगर में हर कौने में पहुंचा कोरोना वायरस : श्रीगंगानगर जिले में शहर और जिले के दूसरे इलाकों में बड़ी तेजी से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है आज 29 कोरोना संक्रमितों के नए मामले सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि इनमें एक चिकित्सक, 1 पुलिसकर्मी और 2 बैंक कर्मी शामिल हैं। जिले में रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 561 हो गई है। इनमें लगभग 250 एक्टिव मामले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 30 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख