Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : फिर बढ़े कोरोना के मामले, 1 दिन में मिले 41,195 नए संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (10:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर नए कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 40 हजार के पार हो गई। कोविड-19 के 41,195 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,20,77,706 हो गई जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,987 हो गई। देश में 50 दिन में 20.77 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 490 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,29,669 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 1,636 मामलों की वृद्धि हुई है। बुधवार को कोविड-19 के लिए 21,24,953 नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ ही अब तक इस बीमारी का पता लगाने के लिए जांच किए गए नमूनों की संख्या 48,73,70,196 हो गई है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले 1 करोड़ के पार, 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

LIVE: तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार किया

घर में गार्डनिंग का शौक हैं तो जान लीजिए पौधों से जुड़े ये गोल्डन वास्तु रूल्स

TCS के बाद विप्रो में बवाल, सहकर्मी ने इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बनाया दबाव, नौकरी छोड़ने को किया मजबूर

अधिक क्वालिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: योग्यता छिपाई तो जाएगी सरकारी नौकरी, कोर्ट ने बताया क्यों है जरूरी

अगला लेख