Hanuman Chalisa

24 घंटों में कोरोना से 120 की मौत, 5000 नए मामले

Webdunia
रविवार, 17 मई 2020 (10:25 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के कारण बीते 24 घंटे में और 120 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 2,872 हो गई। इसी अवधि में संक्रमण के 4,987 नए मामले सामने आए जिसके साथ रविवार को कुल मामले बढ़कर 90,927 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये आंकड़े शनिवार सुबह 8 बजे से सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 53,946 मरीजों का इलाज चल रहा है, 34,108 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक करीब 37.51 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।

शनिवार सुबह 8 बजे से जिन 120 लोगों की मौत हुई है उनमें से 67 महाराष्ट्र में, 19 गुजरात में, 9 उत्तर प्रदेश में, 7 पश्चिम बंगाल में, 6 दिल्ली में, 6 मध्य प्रदेश में, 3 तमिलनाडु में, 2 हरियाणा में और 1-1 मरीज की मौत आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में हुई।

कुल 2,872 मरीजों की देशभर में मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 1,135 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। गुजरात में 625 लोगों की, मध्य प्रदेश में 243 लोगों की, पश्चिम बंगाल में 232 लोगों की, दिल्ली में 129 लोगों की, राजस्थान में 126 मरीजों की, उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की, तमिलनाडु में 74 मरीजों की और आंध्र प्रदेश में 49 लोगों की मौत हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख