Hanuman Chalisa

कोविड-19: अब मात्र 1600 रुपए में होगा RT-PCR टेस्ट

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (14:47 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश चिकित्सा विभाग ने निजी प्रयोगशालाओं द्वारा कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच का शुल्क 2500 रुपए से घटाकर 1600 रुपए कर दिया है।
 
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार शाम जारी एक आदेश में कहा गया कि वर्तमान में आरटी पीसीआर टेस्ट किट रिजेंट्स तथा वीटीएम किट के दामों में गिरावट होने के कारण शुल्क में कमी की गई है।
 
आदेश में कहा गया है कि ट्रूनेट मशीन के जरिये जांच के लिए भी 1600 रुपए शुल्क ही लिया जाएगा। यह आदेश सभी निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं के लिए हैं।
 
शुल्क से अधिक धनराशि वसूली को महामारी रोग अधिनियम 1897 एवं उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा। बयान के अनुसार यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा। विभाग ने कोरोना की आरटी- पीसीआर जांच के लिए बीती अप्रैल माह में 2500 रुपए शुल्क निर्धारित किया था।
 
सूचना निदेशक शिशिर ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को यूपी में 1,50, 652 परीक्षण किए गए। इनमें से 50,000 परीक्षण सरकारी प्रयोगशालाओं में आरटीपीसीआर के माध्यम से किए गए। अब तक प्रदेश में 72,17,980 परीक्षण किए गए है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख