Biodata Maker

UP में यात्रियों के लिए जारी हुई गाइडलाइंस, सोमवार को शुरू होगी घरेलू उड़ान

अवनीश कुमार
रविवार, 24 मई 2020 (20:21 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार से शुरू होने वाली घरेलू उड़ान से पहले दिशा निर्देश तय कर दिए हैं और स्पष्ट तौर पर कहा है कि उत्तर प्रदेश में आने वाले अगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो उन्हें 14 दिन के लिए होम क्‍वारंटाइन में रहना होगा। इसके अलावा अगर किसी के पास होम क्वारंटाइन की सुविधा नहीं है तो उसे सरकार द्वारा बनाई गई व्यवस्था में रखा जाएगा।

25 मई से घरेलू उड़ान के शुरू होने से पहले मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने एक प्रोटोकॉल जारी करते हुए कह है कि सभी यात्रियों को सलाह दी जाएगी कि वे हर समय भौतिक दूरी, साबुन से हाथ धोने के उपायों का कड़ाई से पालन करें तथा मास्क या फेस कवर अवश्य पहनें।

उन्हें किसी भी परिस्थिति में समूह में इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। साथ हीसभी दिशानिर्देश का पालन करना होगा। तो वहीं प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि 25 मई से प्रारंभ होने वाली घरेलू उड़ानों हेतु यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
जारी गाइड लाइंस के अनुसार उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा और जो लोग किसी कार्य से उत्तर प्रदेश आ रहे हैं,उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा, परन्तु उन्हें अपना पूरा विवरण उपलब्ध कराना होगा और प्रोटोकॉल के अनुसार सभी दिशा निर्देश का पालन भी करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख