Hanuman Chalisa

Corona time : 2 माह बाद विशेष विमान से लखनऊ पहुंचा, प्लेन से बाहर आते ही भावुक हुआ यात्री

Webdunia
रविवार, 10 मई 2020 (07:25 IST)
लखनऊ। कोरोना काल में विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे हाजी मोहम्मद साजिद लखनऊ हवाई अड्डे के आगमन लाउंज से शनिवार को बाहर आते वक्त काफी भावुक हो उठे। वह शारजाह से एयर इंडिया के विशेष विमान से यहां पहुंचे थे।
 
रात में लगभग 10:30 बजे यात्रियों ने हवाई अड्डे से बाहर निकलना शुरू किया। हाजी मोहम्मद साजिद ने हवाई अड्डे की जमीन को चूमा। उस समय वहां पुलिस प्रशासन के अधिकारी और मीडिया कर्मी मौजूद थे।
 
अयोध्या के रहने वाले हाजी मोहम्मद ने बताया कि वह पिछले दो महीने से विदेश में फंसे हुए थे। उन्हें अपने माता-पिता और देश की बहुत याद आ रही थी। उन्होंने परिवार से दोबारा मिलाने के लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया। हवाई अड्डे पर भीड़ नहीं थी। केवल कॉफी और फल की एक-एक दुकान खुली हुई थी।
 
आगमन के बोर्ड पर केवल एक उड़ान के बारे में लिखा था और वह यही उड़ान थी जो शारजाह से आने वाली थी। हवाई अड्डे का पार्किंग एरिया भी सुनसान था। सीआईएसएफ के जवान हालांकि आगंतुकों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे थे।
 
एयर इंडिया की उडान से 182 भारतीय शनिवार शाम शारजाह से उत्तर लखनऊ पहुंचे। विमान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे पर देर शाम करीब नौ बजे उतरा। हवाई अडडे के निदेशक ए के शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लखनऊ आने वाली यह पहली उडान है, जिससे विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया है।
 
विमान के पहुंचने पर यात्रियों की हवाई अडडे पर ही चिकित्सकीय जांच की गई और उसके बाद उन्हें पृथक-वास में भेज दिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया 7 मई से 13 मई के बीच 64 उडानों का संचालन करेगी और इनके जरिए लगभग 15000 भारतीयों को वापस लाया जाएगा, जो कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे हुए हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख