Dharma Sangrah

Corona virus: सरकारों की मदद के लिए यूजर लोकेशन डेटा प्रकाशित करेगा गूगल

भाषा
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (15:24 IST)
पेरिस। गूगल शुक्रवार से पूरी दुनिया के अपने उपयोगकर्ताओं के लोकेशन डेटा साझा करना शुरू करेगा ताकि सरकारें कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए उनकी तरफ से उठाए गए सामाजिक दूर संबंधी उपायों के प्रभाव को सही-सही आंक सके।
ALSO READ: Corona से जंग में पुलिस को ‘भूतों’ का सहारा, इस तरह कर रही है लोगों को अलर्ट
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के ब्लॉग पर एक पोस्ट के मुताबिक 131 देशों में उपयोगर्ताओं की आवाजाही पर रिपोर्ट विशेष वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी और भूगोल की मदद से समय-दर-समय आवाजाही की स्थिति अंकित होती रहेगी।
 
गूगल मैप्स के प्रमुख जेन फिट्जपैट्रिक और कंपनी की मुख्य स्वास्थ्य अधिकरी केरेन डीसाल्वो की पोस्ट में कहा गया कि ये रुझान पार्क, दुकानों, घरों और कार्यस्थल जैसे स्थानों तक हुए दौरों में प्रतिशत पॉइंट के  हिसाब से बढ़ोतरी या कमी को प्रदर्शित करेगा न कि एक व्यक्ति कितनी बार इन स्थानों पर गया, यह बताएगा।
 
फिट्जपैट्रिक और डीसाल्वो ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ये रिपोर्टें कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर प्रबंधों के संबंध में फैसला लेने में मदद करेंगी।

पोस्ट में कहा गया कि ये सूचनाएं अधिकारियों को आवश्यक दौरों में बदलावों को समझने में मदद करेगी और कामकाजी घंटों पर अनुशंसाओं को विकसित करने में या डिलीवरी सेवाओं पर सुझाव आदि देने में 
मददगार साबित हो सकती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख