Hanuman Chalisa

COVID-19 in India : देशभर में 1 दिन में रिकॉर्ड 87472 Corona मरीज हुए स्वस्थ

Webdunia
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (23:56 IST)
नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड संख्या में 87472 कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। देश में पिछले 11 दिन से प्रतिदिन 70 हजार से अधिक कोरोना मरीज (Corona patient) रोगमुक्त हो रहे हैं। इस तरह अब तक कोरोना संक्रमण (Corona infection) को मात देने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 41 लाख के पार 41,12,551 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 87,472 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जिससे राष्ट्रीय औसत कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 78.86 प्रतिशत हो गई है। इस तरह अब तक कोरोना संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 41 लाख के पार 41,12,551 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले कुल व्यक्तियों में 90 प्रतिशत व्यक्ति देश के 16 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 2.23 प्रतिशत महाराष्ट्र के, 1.22 प्रतिशत आंध्रप्रदेश के, 8.3 प्रतिशत कर्नाटक के, 6.3 प्रतिशत तमिलनाडु के, छह प्रतिशत छत्तीसगढ़ के और 5.4 प्रतिशत उत्तर प्रदेश के हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 17 सितंबर को कोरोना संक्रमण मुक्त हुए व्यक्तियों में महाराष्ट्र के 19,522, आंध्र प्रदेश के 10,712, कर्नाटक के 5,524, तमिलनाडु के 5,226, उत्तर प्रदेश के 4,715, ओडिशा के 3,607, दिल्ली के 3,587, पश्चिम बंगाल के 2,948, मध्य प्रदेश के 2,863, हरियाणा के 2,753, केरल के 2,737, पंजाब के 2,248 और असम के 2,246 व्यक्ति शामिल हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 96,424 नए मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 52,14,677 हो गई है, हालांकि 17 सितंबर को 87,472 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 1,174 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 7,778 की तेजी आई है। देशभर में इस समय कोरोना संक्रमण के 10,17,754 सक्रिय मामले हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

अगला लेख