Hanuman Chalisa

Corona Vaccination : देश में कोरोना टीकाकरण 185.53 करोड़ के पार

Webdunia
शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (00:47 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में लगाए गए कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-रोधी टीके की कुल खुराक शुक्रवार को 185.53 करोड़ को पार कर गई।

मंत्रालय ने कहा कि शाम 7 बजे तक 12,82,597 टीके की खुराक दी जा चुकी है। इसमें कहा गया है कि अब तक 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में 2,16,25,438 से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है।

साथ ही, स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अब तक 2,41,82,818 से अधिक एहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं। दिन की अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ ही देर रात तक दैनिक टीकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं तथा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को टीकों की एहतियाती खुराक देना शुरू किया गया था, जबकि 16 मार्च से 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि 10 अप्रैल से निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड​​​​-रोधी टीके की एहतियाती खुराक उपलब्ध होगी।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

Amarnath Yatra 2026 : अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

SIR में 90 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, ममता बनर्जी का BJP पर आरोप, खटखटाएंगी अदालत का दरवाजा

अमेरिका-ईरान वार्ता पर संशय, इस्लामाबाद में 2 दिन की छुट्टी, क्या-क्या होगा बंद

अगला लेख