Hanuman Chalisa

इंदौर में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, सामने आए 887 नए मामले

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (00:53 IST)
इंदौर। Indore Coronavirus Update : जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) की रफ्तार में कोई कमी नहीं आ रही है। गुरुवार को 887 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत कोरोनावायरस से हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक 6045 सैंपलों की जांच की गई। 326 लोग कोरोना से ठीक हुए।

इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के सभी शहरों में शाम छह बजे से सोमवार प्रात: 6 बजे तक 60 घंटे तक लॉकडाउन रहेगा। इस बीच रेमडिसिविर इंजेक्शन की कमी को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि जिस तरह की शहर में स्थितियां हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में इंदौर लाशों का शहर बन जाएगा। शुक्ला कलेक्टर के पास ब्लैंक चेक लेकर पहुंच गए और कहा राशि आप भर लो, हमें गरीबों को देने के लिए 5000 रेमडिसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाएं।

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने भी सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया। कोरोनावायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब रेमडिसिवर इंजेक्शन की कमी भी शुरू हो गई है। दवा बाजार में इंजेक्शन के लिए भारी भीड़ और लंबी कतारें लग रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

अगला लेख