Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस: टीम मालिकों की बैठक में आईपीएल मैचों की कटौती पर चर्चा

Webdunia
शनिवार, 14 मार्च 2020 (15:35 IST)
मुंबई। बीसीसीआई ने कोविड-19 महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग को दो सप्ताह तक निलंबित करने के बाद शनिवार को आठ फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ बैठक में मैचों की संख्या में कटौती करने पर चर्चा की।
 
बीसीसीआई सूत्र ने बैठक के बाद गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘टीम मालिकों और बीसीसीआई के बीच बैठक के दौरान छह से सात विकल्पों पर चर्चा की गई जिनमें आईपीएल मैचों में कटौती करना भी शामिल था।’
 
भारत में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 2 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जबकि 80 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद सरकार ने भीड़ से बचने के लिए खेल प्रतियोगिताओं को दर्शकों के लिए बंद करने के निर्देश दिए।
 
सूत्रों ने इसके साथ ही पुष्टि की कि बैठक में टूर्नामेंट को विदेश में आयोजित करने पर चर्चा नहीं की गई। कोविड-19 के कारण विश्व भर में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा, ‘बीसीसीआई, आईपीएल और (आधिकारिक प्रसारक) स्टार (स्पोर्ट्स) ने स्पष्ट किया कि हम वित्तीय नुकसान के बारे में नहीं सोच रहे हैं।’
 
कोलकाता नाइटराइडर्स के सहमालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि कोविड-19 महामारी के मामलों में कमी होगी और स्थगित आईपीएल जरूरी स्वास्थ्य संबंधित एहतियातों के साथ आगे बढ़ेगा।
 
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया और इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला भी रद्द कर दी। इस फैसले के एक दिन बाद फ्रेंचाइजी के मालिकों ने यहां आईपीएल संचालन परिषद की बैठक से पहले मुलाकात की। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, फैक्टरी में अमोनिया गैस हुई लीक, 7 महिलाओं की मौत, 50 से ज्‍यादा हुए बेहोश

US-ईरान शांति समझौता खटाई में, सीजफायर उल्लंघन के आरोप, Hormuz को लेकर क्या है नया अपडेट

अगला लेख