Hanuman Chalisa

कनिका की लापरवाही, डिप्टी CM मौर्य समेत कई लोग मेडिकल टीम के रडार पर

अवनीश कुमार
शनिवार, 21 मार्च 2020 (13:48 IST)
लखनऊ। मशहूर गायिका कनिका कपूर की लापरवाही कितनी भारी पड़ रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लखनऊ व कानपुर जिला प्रशासन अब उन लोगों की तलाश कर रहा है, जिन-जिन लोगों से गायिका की मुलाकात हुई थी। 
 
इसी कड़ी से कड़ी मिलाते कानपुर जिला प्रशासन अब उन लोगों की तलाश भी कर रहा है, जिन्होंने 2 दिन पूर्व 19 मार्च को मर्चेंट चेंबर हाल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में शिरकत की थी। वहां पर मौर्य ने सरकार के 3 साल पूरे हो जाने पर लोगों को संबोधित भी किया था। 
 
यह कार्यक्रम इसलिए भी संदेह के दायरे में आ गया है क्योंकि गायिका कनिका कपूर के रिश्तेदार मुकुल टंडन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उनकी मुलाकात भी कानपुर पहुंचने पर कनिका कपूर से हुई थी।
 
दरअसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कार्यक्रम जिस मर्चेंट चेंबर हाल में हुआ था, उसके अध्यक्ष होने के नाते मुकुल टंडन पूरे समय वहां मौजूद थे। 
 
टंडन ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ मौके पर मौजूद अन्य गणमान्यजनों के साथ-साथ पत्रकारों से भी मुलाकात की थी। अब मुकुल टंडन की मुलाकात जिन-जिन से हुई है, वह सब भी संदेह के दायरे में आ गए हैं। सूत्रों की मानें तो जिला प्रशासन जल्द ही सूची बनाकर इन लोगों का भी मेडिकल करवा सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख