Hanuman Chalisa

केरल में 32 हजार से ज्यादा Corona केस, 179 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (18:45 IST)
नई दिल्ली। केरल में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 32 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 179 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण भारत के दूसरे राज्य आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में कोरोना के 1000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

केरल में पिछले 24 घंटे में 32 हजार 801 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 18 हजार 573 है अर्थात स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्‍या 1 लाख 95 हजार से ज्यादा है।

179 लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हजार 313 हो गया है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19.22% फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 1 लाख 70 हजार 703 सेंपल्स के टेस्ट किए गए थे।

आंध्र में 1500 से ज्यादा मामले : आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1515 नए मामले आए, 10 लोगों की मौत हो गई और 903 लोग ठीक हो गए। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15 हजार 50 हो गई है।
ALSO READ: Coronavirus india update : तीसरी लहर दे रही है दस्तक? फिर नए केस 40 हजार के पार, एक्टिव मामलों में भी उछाल
बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 के नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 20 लाख 9 हजार 245 हो गई है, जबकि 19 लाख 80 हजार 407 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से कुल 13 हजार 788 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी गोदावरी जिले में 223, एसपीएस नेल्लोर में 202, चित्तूर में 199, कृष्णा में 163 मामले आए। चित्तूर और कृष्णा जिलों में 3-3 लोगों की मौत हो गई।

कर्नाटक में 1300 मामले : इसी तरह कर्नाटक में कोरोना के 1301 नए मामले सामने आए, जबकि 17 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1614 लोग रिकवर भी हुए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29 लाख 44 हजार 764 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : CM योगी

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा- अब विदेशी भी यहां आकर करेंगे चाकरी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

अगला लेख