Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में कोरोना के 8062 नए मामले, 10748 मरीज हुए स्वस्थ

Webdunia
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (00:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 8062 नए मामले सामने आने के साथ ही 10748 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 60609 रह गई है।

राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 74554 सेंपलों की जांच की गई, जिसमें 8062 नए संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ 10748 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 60609 रह गई है। इनमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

इस बीच सर्वाधिक नए मामले राजधानी भोपाल में सामने आए, जहां 1757 लोग पॉजीटिव पाए गए। 13129 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा इंदौर में कोरोना के 1197 नए संक्रमित मिले। जबलपुर में 410, धार में 223, खरगोन में 280, उज्जैन में 194 के अलावा उमरिया और डिंडोरी को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं।

वहीं ग्वालियर और इंदौर में एक-एक मृत्यु भी हुई है, इसके साथ ही अब तक प्रदेश में कुल 10618 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार संक्रमण दर में भी पिछले दिनों की तुलना में कमी देखी जा रही है। आज यह 10.8 प्रतिशत दर्ज हुई।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख