Hanuman Chalisa

Corona virus: क्‍या सच होगी नोबेल सम्‍मानित लेविट की भविष्‍यवाणी?

नवीन रांगियाल
कोरोना से जूझती दुनिया में एक राहत भरी खबर आई है। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और स्टैनफोर्ड बायोफिजिसिस्ट माइकल लेविट का कहना है कि दुनिया कोरोना वायरस का सबसे बुरा और भयावह दौर भुगत चुकी है, अब यह खत्‍म होने वाला है। उन्‍होंने कहा कि अब धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे।

लॉस एंजेल्स टाइम्स के साथ चर्चा में माइकल ने बताया कि असली स्थिति उतनी भयावह नहीं है जितनी आशंका जताई जा रही है। जो भी हो यह खबर राहत देने वाली है।

क्‍यों अहम है माइकल की भविष्‍यवाणी
दरअसल माइकल ने इससे पहले बयान दिया था कि चीन में जल्‍द ही कोरोना का कहर खत्‍म हो जाएगा, जबकि कई हेल्थ विशेषज्ञों का दावा था कि चीन को कोरोना वायरस को कंट्रोल करने में बहुत लंबा समय लग जाएगा। ऐसे में माइकल का बयान सही निकला।

लेविट ने फरवरी महीने में लिखा था, हर दिन कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। इससे यह साबित होता है कि अगले सप्ताह में कोरोना वायरस से होने वाली मौत की दर घटने लगेगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, हर दिन मौतों की संख्या में कमी आने लगी।

इधर चीन के कई लॉकडाउन एरिया खुलने लगे हैं। लेविट ने चीन में कोरोना से 3 हजार 250 मौतों और 80 हजार संक्रमण के मामलों की बात कही थी। पिछले मंगलवार तक चीन में 3 हजार 277 मौतें और 81 हजार 171 मामले सामने आए हैं। लेविट शेष दुनिया के लिए भी चीन वाले अनुमान के साथ देख रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

यूपी में जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

अगला लेख