Hanuman Chalisa

गोवा में अभी भी 2 हजार से अधिक विदेशी नागरिक : पंजीकरण अधिकारी

Webdunia
सोमवार, 4 मई 2020 (19:58 IST)
पणजी। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान करीब 6000 विदेशी नागरिकों के अपने-अपने देश चले जाने के बावजूद इस तटीय राज्य में अभी भी 2000 से अधिक विदेशी नागरिक मौजूद हैं। एक विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एफआरआरओ पुलिस अधीक्षक बॉस्को जॉर्ज ने बताया कि मार्च के आखिरी सप्ताह में जब लॉकडाउन लागू किया गया था तब गोवा में करीब 8000 विदेशी नागरिक थे। जॉर्ज ने बताया, पर्यटन वीजा पर आए लोगों का एफआरआरओ में पंजीकरण नहीं हुआ था, लेकिन कारोबारी वीजा पर आए लोग एफआरआरओ में पंजीकृत थे।

गृह मंत्रालय की मदद से करीब 6000 विदेशी अपने-अपने देशों के लिए रवाना हो गए। हालांकि 2000 से अधिक विदेशी नागरिक अभी भी गोवा में हैं। इनमें बड़ी संख्या रूसियों की है।

उन्होंने बताया कि कई विदेशी नागरिक, खासकर यूरोपीय देशों के कई नागरिक वापस नहीं जाना चाहते और उन्होंने अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से आया यात्री 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

उत्तर भारत में उबल रही धरती; ब्रह्मपुरी में पारा 47.2 डिग्री के पार, IMD ने किसानों को दी चेतावनी

ट्विशा शर्मा के फांसी लगाने के दावे के बीच हैंगिग स्पॉट की तस्वीरें आई सामने, थाने में CCTV निगरानी में पति समर्थ, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

अगला लेख