Hanuman Chalisa

कोरोना संक्रमण के बाद मिली ‘इम्यूनिटी’ हराएगी ओमिक्रॉन को, इस स्‍टडी में खुलासा

Webdunia
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (15:58 IST)
एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग कोरोना वायरस से पहले संक्रमित हो चुके हैं और उन्हें टीका भी लग चुका है, ओमिक्रॉन ऐसे लोगों की इम्यूनिटी पर कम असर डालता है।

इमर्जिंग माइक्रोब्स एंड इंफेक्शन नामक पत्रिका में प्रकाशित परिणाम के तहत सलाह दी गई कि ओमिक्रॉन से प्रोटेक्शन के लिए टीके की तीसरी खुराक प्रतिरक्षा को काफी बढ़ा सकती है। हालांकि, चीन में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर फूड एंड ड्रग कंट्रोल के रिसर्चर्स ने कहा कि एसोसिएशन को बेहतर ढंग से समझने के लिए और ज्यादा स्टडी की जरूरत है।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में हाल के परिणामों का समर्थन किया, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया कि ओमिक्रॉन के लिए प्रतिरक्षा से बचना आसान था।

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर फूड एंड ड्रग कंट्रोल के स्टडी के प्रमुख लेखक यूचुन वांग ने कहा, ‘हमने पाया कि जिन लोगों को पहले से कोरोना हो चुका था, ओमिक्रॉन वेरिएंट के म्यूटेशन ने बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के खिलाफ न्यूट्रैलिसेशन सेंसिटिविटी में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं’

इस बारे में वांग ने कहा कि ओमिक्रॉन के खिलाफ औसत ईडी 50 (सुरक्षा स्तर) अभी भी बेसलाइन से अधिक है, जो दर्शाता है कि अभी भी कुछ प्रोटेक्शन इफेक्ट है, जिन्हें ऑब्जर्व्ड किया जा सकता है।

वांग ने आगाह किया कि चूंकि एंटीबॉडी सुरक्षा जो कि पिछले संक्रमण या टीकाकरण के रूप में छह महीने की अवधि में धीरे-धीरे कम हो जाती है, ओमिक्रॉन प्रतिरक्षा से और भी बेहतर बचने में सक्षम हो सकता है।

रिसर्चर्स ने SARS-CoV-2 से उबरने वाले रोगियों के 28 सीरम सैंपल को देखा। उन्होंने इन-विट्रो ओमिक्रॉन सैंपल के साथ-साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिह्नित चार अन्य स्ट्रेंस और रुचि के रूप में चिह्नित दो वेरिएंट के खिलाफ इनका परीक्षण किया।

रिसर्चर्स के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के नियंत्रण के लिए वैश्विक स्तर पर संक्रमित लोगों में प्रतिरक्षा सुरक्षा के स्तर और लक्षणों सहित अधिक जनसंख्या स्टडी की जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

LIVE: राहुल गांधी का दावा, और महंगा होगा पेट्रोल डीजल

अगला लेख