Hanuman Chalisa

COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona के 2112 नए मामले, 15 और लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (23:50 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के आज रिकॉर्ड 2112 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या एक लाख 30 हजार 971 हो गई, वहीं 15 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1456 पहुंच गया है।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज आए नए मामलों में सर्वाधिक संख्या राजधानी जयपुर में 444, जोधपुर में 361, पाली में 127, अलवर में 110, बीकानेर में 106 एवं भीलवाड़ा में 100 नए मामले सामने आए।

इसके अलावा अजमेर में 82, उदयपुर में 80, जालौर में 74, कोटा में 60, नागौर में 53, डूंगरपुर में 40, सिरोही और झुंझुनू में 38-38, दौसा और चूरू में 37-37, गंगानगर में 33, राजसमंद और धौलपुर में 30-30, चित्तौड़गढ़ में 24, टोंक में 21, करौली और भरतपुर में 20-20, हनुमानगढ़ और बाड़मेर में 19-19, झालावाड़ और जैसलमेर में 17-17, बूंदी में 16, सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में 15-15, बारां में 14, प्रतापगढ़ में नौ, सीकर में छह संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में सोमवार को 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जिनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, जयपुर, जालौर, कोटा, राजसमंद, टोंक और उदयपुर में एक-एक की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1456 पहुंच गया है।
राज्य में अब तक 30 लाख 62 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें एक लाख 30 हजार 971 पॉजिटिव मिले हैं तथा एक लाख नौ हजार 472 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से एक लाख आठ हजार 476 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख