Hanuman Chalisa

स्पेशल ट्रेन से बलिया पहुंचे मजदूर, कहा- हमसे वसूले गए टिकट के पैसे

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (16:24 IST)
बलिया। गुजरात के राजकोट से एक विशेष ट्रेन से शनिवार दोपहर बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे मजदूरों ने कहा कि उनके रेल टिकट के पैसे लिए गए हैं।
 
ट्रेन 1,176 लोगों को लेकर बलिया पहुंची। मजदूरों का कहना है कि गुजरात पुलिस ने यात्रा के लिए उनसे रेल टिकट के रूप में 725 रुपए वसूल किए हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने ऐसी किसी बात की जानकारी होने से इनकार किया है।
 
जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया कि गुजरात के राजकोट से श्रमिक विशेष ट्रेन शनिवार दोपहर बलिया रेलवे स्टेशन पहुंच गई।
 
उन्होंने बताया कि ट्रेन में राजकोट से 1,176 श्रमिक आये, जिनमें 420 श्रमिक बलिया जिले के तथा शेष श्रमिक प्रयागराज, फतेहपुर, हरदोई, महराजगंज, कुशीनगर और इटावा आदि जिलों के हैं।
 
शाही ने बताया कि बलिया पहुंचने के बाद सभी श्रमिकों का नाम सूचीबद्ध करने के साथ ही उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें खान-पान सामग्री, पानी की बोतल एवं मास्क मुहैया कराकर राज्य सड़क परिवहन निगम की 55 बसों से उनके गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
 
इस बीच,राजकोट से आए श्रमिकों ने कहा कि यात्रा के लिए उनसे 725 रुपए किराया लिया गया है।
 
एक श्रमिक राजेश पाल ने कहा कि गुजरात पुलिस ने उनसे यह वसूली की है। श्रमिकों ने अपने टिकट भी दिखाए।
इस संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी शाही ने कहा कि वह किराये को लेकर कोई जानकारी नही दे सकते। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख