Hanuman Chalisa

लापरवाही का आलम, नमूना लिए बगैर पैक की टेस्टिंग स्टिक, प्रशासन ने की कार्रवाई

Webdunia
बुधवार, 2 जून 2021 (15:36 IST)
गोरखपुर (उत्तरप्रदेश)। बस्ती जिले में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जांच कराने आए व्यक्ति का नमूना लिए बगैर टेस्टिंग स्टिक पैक किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

ALSO READ: कोरोना के कारण मां और बहन खो कर टूट चुकी थी वेदा, इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द
 
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि बस्ती जिले के महरीपुर गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी कोविड जांच कराने आया है।  
स्वास्थ्यकर्मियों ने उससे एक फॉर्म तो भरवाया लेकिन उसका नमूना नहीं लिया और नमूने के बगैर आरटी-पीसीआर टेस्ट स्टिक को पैक कर दिया। मंझरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। इसमें लैब टेक्नीशियन नितेश कुमार और सफाईकर्मी मोहद हसन दिखाई दे रहे हैं।

 
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुज कुमार ने सफाईकर्मी हसन को निलंबित कर दिया है और लैब टेक्नीशियन नितेश कुमार की सेवा समाप्त करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर फखरेयार हुसैन ने कहा कि जिलाधिकारी इस मामले में विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए मामला दर्ज कराएंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख