Hanuman Chalisa

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर, रोज सामने आ सकते हैं 10 हजार नए मामले

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (13:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है और 10 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ रोजाना 10 हजार के करीब नए मामले सामने आ सकते हैं।

ALSO READ: राजधानी में कोरोना की भयावह रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 5,481 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 8.37%
 
मंत्री ने यह भी कहा कि अब सभी संक्रमितों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण मुमकिन नहीं है, केवल 300 से 400 नमूनों का ही जीनोम अनुक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधी जांच बढ़ा दी गई है, मंगलवार को करीब 90 हजार जांच की गई। जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक 'कोविड वॉर रूम' सक्रिय किया है, जो बिस्तर की उपलब्धता, मरीजों, ऑक्सीजन आदि के बारे में जिला और अस्पतालवार ब्योरा तैयार करेगा।
 
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर में सप्ताहांत पर कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। शहर में मंगलवार को कोविड-19 के 5,481 नए मामले सामने आए थे, जो 16 मई के बाद सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले थे, वहीं संक्रमण दर 8.37 प्रतिशत थी और संक्रमण से 3 और मरीजों मौत हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

अगला लेख