Hanuman Chalisa

WHO ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में covid 19 महामारी के प्रति किया आगाह, कहा- एहतियाती उपायों को प्रोत्साहित करें

Webdunia
मंगलवार, 18 अगस्त 2020 (15:23 IST)
जकार्ता। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डल्ब्यूएचओ) ने कहा कि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र (विशाल क्षेत्र जिसमें करीब 1.9 अरब आबादी निवास करती है) कोविड-19 महामारी के नए चरण में प्रवेश कर गया है। विश्व संगठन ने क्षेत्रीय सरकारों से आह्वान किया कि वे समुदायों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए व्यवहार के स्तर पर एहतियाती उपायों को प्रोत्साहित करें।
ALSO READ: बड़ी खबर, भारत के 3 राज्यों में सर्वाधिक घटे कोरोनावायरस के Active Cases
डब्ल्यूएचओ के पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. तकेशी कसाई ने कहा कि यह वह चरण है जिसमें सरकारों को स्थायी रूप से संक्रमण के कई गुना तक बढ़ने की चुनौती का सामना करना होगा तथा सरकारों को महामारी से निपटने के लिए शुरुआती निर्देशित प्रतिक्रिया नीति अपनाने, स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और नई परस्थितियों में सामान्य बन चुकी आदतों (मास्क पहनना, हाथ धोना) को स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
 
कसाई ने कहा कि इस तरह की पहल प्रभावी होगी और सामाजिक और आर्थिक स्तर पर असर न्यूनतम होगा। डब्ल्यूएचओ ने क्षेत्र के देशों (ऑस्ट्रेलिया, फिलीपीन और जापान सहित) को चेतावनी दी, जहां पर 40 साल से कम उम्र के लोग वायरस का शिकार हो रहे हैं। कसाई ने कहा कि बिना या हल्के लक्षण वाले कई लोगों को पता ही नहीं है कि वे संक्रमित हैं। इसका नतीजा होगा कि वे अनजाने में ही दूसरों को संक्रमित करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख